परिवहन विभाग के दो अधिकारी हुए सेवानिवृत्ति, कर्मचारियो ने दी भावभीनी विदाई

 के दुबे
लखनऊ। परिवहन विभाग के दोनों वरिष्ठ अधिकारी अरविंद पांडेय एवं देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी आज एक साथ 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर आज उनका अंतिम कार्य दिवस रहा और कल रविवार होने के कारण आज ही मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के कर्मचारियों को इन दोनो अधिकारियो के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इनके कार्यकाल के दौरान जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक सराहनीय कार्य किए गए जिसका जनता के साथ- साथ विभाग के कर्मचारियों के साथ बराबर का सरोकार और गहरा संबंध रहा है। विभाग को भविष्य मे कभी भी इन दोनों अधिकारियों की आवश्यकता पड़ने पर योगदान एवं मार्गदर्शन लिया जाता रहेगा।
परिवहन विभाग के साथ-साथ अपने निजी जीवन मे अपने शानदार व्यक्तित्व, मिलनसार सरल स्वभाव एवं एवं कर्मचारियों और जनता के हितैषी अधिकारी के रूप मे कार्य करके अपनी पहचान बनाई निश्चित तौर पर रिटायरमेंट तो एक दिन सभी का होता ही है लेकिन कुछ व्यक्तित्व के धनी ऐसे अधिकारी होते हैं जिनकी विभाग को हमेशा जरूरत सी महसूस होती रहती है। उन्हीं मे अरविंद पांडेय और डी के त्रिपाठी का नाम शामिल है दोनो अधिकारियों को जीवन के अगले पड़ाव के लिए हृदय से शुभकामनाओ के साथ परिवहन विभाग उनके द्वारा दी गई सेवाओ का आभारी रहेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More