बेरहमी से माँ की हत्या : मां ने जिस बेटे को गोद लेकर पाला, उसी बेटे ने माँ को फावड़े से काट डाला

अमरोहा |
घटना गजरौला कोतवाली के सलेमपुर गांव की है गोद लिए बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। उसने खाना बना रही मां को पहले लाठी डंडों से पीटा, फिर ईंट से सिर कूच दिया। इसके बाद फावड़े से काटकर मार डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बेटे को काम करने के लिए कहती थी। इस बात को लेकर आरोपी बेटा मां से अक्सर मारपीट भी करता था।
हत्या के बाद आरोपी खून से सने हाथों को धो रहा था। इस दौरान पड़ोस की एक महिला की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने घर में जाकर देखा तो महिला का शव खून से लथपथ घर के आंगन में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
छोटे भाई से गोद लिया था बेटा
घटना गजरौला कोतवाली के सलेमपुर गांव की है। मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी है। मुन्नी का शादी 30 साल पहले विजय सिंह से हुई थी। विजय सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। लगभग 20 साल पहले कोई संतान नहीं होने पर विजय ने पत्नी के कहने पर अपने छोटे भाई रोहतास से बेटे रोहित को गोद ले लिया था। उसे समय रोहित 3 माह का था। उसे वह बड़े लाड प्यार से पाला।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More