मुख्यमंत्री ने अपने सीस पर गुरू साहिब को किया विराज़मान

गुरप्रीत सिंह बग्गा ने मुख्यमंत्री योगी का किया धन्यवाद

ए के दुबे
लखनऊ। मुख्यमंत्री ने अपने सीस पर गुरू साहिब को विराज़मान किया, सिंह साहिब ने चौर करने के साथ ही मुख्यमंत्री , बलदेव सिंह औलख, महापौर व सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने संगत के साथ सतिनाम वाहिगुरू के जाप करते हुये राजभवन मे प्रकाश किया। राजभवन मे पाँच प्यारे की अगुवाई मे गुरू ग्रंथ साहिब के आगमन पर राष्ट्र-गान बजाकर सलामी व सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जत्थेदार अकाल तख़्त साहिब, आनंदी बेन पटेल , योगी आदित्यनाथ, मंजिन्दर सिंह सिरसा, बल्देव सिंह औलख, विधान परिषद सदस्य ढिल्लन , विधायक छाबड़ा , महापौर संयुक्ता भाटिया , गुरविन्दर सिंह छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर ,) मंजीत सिंह तलवार, रंजीत सिंह, संदीप सिंह आनन्द सर्वजीत सिंह, हरविंदर सिंह लार्ड (कानपुर ) अवतार सिंह छाबड़ा ( रायबरेली) सतिन्दर सिंह (उन्नाव) राजेन्द्र सिंह राजू व परविन्दर सिंह शम्मी के साथ स्वागत किया । साहिब गुरू तेगबहादर महाराज के ४०१ पावन प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम “राजभवन लखनऊ “ मे उ० प्र० पंजाबी अकादमी व केन्द्री सिंह सभा गुरुद्वारा आलमबाग के तत्वावधान मे किया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More