उत्तर प्रदेश : उच्च सदन हो रहा भगवामय, भाजपा सदस्यों की निरंतर बढ़ रही संख्या

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी प्रचंड जीत के साथ ही साथ भाजपा ने उच्च सदन यानी विधान परिषद में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है।

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदन में भाजपा ने सर्वाधिक सदस्यों की संख्या के साथ विपक्षी दलों की धार को कुंद कर दिया है। कांग्रेस का तो उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में एक भी सदस्य नहीं है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार व निर्मला पासवान के गुरुवार को ही निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उच्च सदन में भाजपा के सदस्यों की संख्या भी बढ़ गई है।

गुरुवार को नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से उनकी प्रत्याशी कीर्ति कोल ने एक अगस्त को नामांकन किया था, लेकिन दो अगस्त को उनका नामांकन पत्र खारिज हो गया। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उनकी आयु कम होने के मंगलवार को ही उनका पर्चा खारिज हो गया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More