एटा- सोमवार से नवरात्रि पूजन शुरू, मंदिरों में देखने को मिला भक्तों का सैलाब

जिला संवाददाता दीपक वर्मा की रिपोर्ट

नवरात्रि सोमवार से शुरू हो गए हैं। नौ दिन तक देवी मां की उपासना होगी। पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की जाती है। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। नवरात्रि को लेकर एटा आगरा मथुरा समेत पूरे मंडल में भक्तिमय उल्लास है। जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। देवी मां के भजन गूंज रहे हैं। आगरा के प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर पर मेला लगा है। यह मेला पांच अक्तूबर तक लगेगा। मेले में 14 फीट की मां दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

मूर्ति को कोलकाता और नासिक के कारीगरों ने तैयार किया है। इसके अतिरिक्त 225 फीट लंबी माता की गुफा बनाई गई है। उधर, फिरोजाबाद के राज राजेश्वरी कैला देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा की गई है। तड़के चार से पांच बजे तक मंगला दर्शन हुए। रात को दस बजे के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

कासगंज के चामुंडा मंदिर में सोमवार की सुबह से भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। एटा जैथरा के देवी मंदिरों में भी भीड़ उमड़ी है। मैनपुरी के प्रसिद्ध मां शीतला देवी मंदिर में आस्था का मेला लगा है। नवरात्रि के पहले दिन यहां हजारों की संख्य़ा में भक्त पहुंचे। भक्तों ने माता शैलपुत्री की पूजा कर आशीर्वाद लिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More