अखिलेश यादव निर्विरोध चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव निर्विरोध सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं. वे 2017 से इस पद पर हैं. सपा सांसद राम गोपाल यादव ने लखनऊ में चल रहे सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की बताते चलें समाजवादी पार्टी का लखनऊ में पिछले 2 दिन से अधिवेशन चल रहा है कल नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया आज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने अखिलेश यादव के निर्वाचन की घोषणा। जनवरी 2017 के बाद पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में हो रहा है।

लखनऊ के रमा बाई अम्बेडकर रैली मैदान में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने राज्यसभा सदस्य जया बच्चन भी पहुंची हैं। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज के बाद समाजवादी पार्टी का ध्वज फहराया। इसके बाद आगे की कार्यवाही आरंभ की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम समेत विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More