धार। जिले के कुक्षी नगर में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एक निर्माणाधीन मकान के समीप के मकान की दीवार ढह जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई तीन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में मृतकों की राकेश पिता नारायण एवं रूप सिंह पिता दरियाव दोनों निवासी ग्राम पलासी के रूप में शिनाख्त हुई है। तीसरे मृतक की शिनाख्त गोविंद पिता कालू निवासी खेड़ली के रूप में हुई।
बताया जाता है कि जैसे ही निर्माणाधीन मकान के पास के मकान की दीवार गिरी तो वहां कार्य कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल तेरसिंह निवासी अमलाल को बड़वानी अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
इस घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। बाद में मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। इससे अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया था मौके पर पुलिस बल व प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे।
Comments are closed.