गांधी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का दिया संदेश: अखिलेश

RJ NEWS
संवादता

  • *केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते: अखिलेश*

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है। कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधी का मानना था कि सिर्फ केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते है जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो। अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। अखिलेश यादव ने गांधी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए सत्य अहिंसा और त्याग के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More