कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर के बदले स्वर

RJ NEWS

संवादाता

कांग्रेस नेता शशि थरूर और जी-23 की मुखर आवाज रहे सांसद के सुर कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनते ही बदल गए हैं। उन्होंने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोलना बेवकूफी होगी। थरूर ने कहा, ‘गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का डीएनए एक ही है।

कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है, जिसमें गांधी और नेहरू परिवार के लोगों ने बड़े रोल निभाए हैं। इसलिए कोई भी अध्यक्ष इतना बेवकूफ नहीं है कि गांधी परिवार को गुड बॉय बोल दे। गांधी परिवार बहुत बड़ा एसेट है।’

शशि थरूर ने भारत जोड़ो यात्रा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं केरल में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आया हूं। मैंने लोगों में राहुल गांधी के प्रति उत्साह देखा है। हजारों-लाखों की तादात में लोग समर्थन के लिए सड़क पर आ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन तक चलने वाली है, जबकि हमारे चुनाव 20 दिन में खत्म हो जाएंगे।

इसलिए कांग्रेस का जो नया अध्यक्ष चुनकर आए, उसे भारत जोड़ो यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। नए कांग्रेस चीफ को इस यात्रा में खुद भी शामिल होना चाहिए अक्सर विवादों में रहने वाले शशि थरूर कांग्रेश के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हैं जो हमेशा अपनी बात बड़े मुखरता से रखते हैं उनकी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है देखते हैं क्या शशी थरूर कांग्रेश अध्यक्ष बन पाते हैं

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More