ड्यूटी के दौरान सड़क पर बेहोश होकर गिरा होमगार्ड, मौत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

    आगरा

आगरा के बिजलीघर चौराहे पर ड्यूटी के दौरान होमगार्ड लक्ष्मण (54) ट्रैफिक संचालन कर रहे थे। अचानक ही वे बेहोश होकर गिर गए। साथियों द्वारा एसएन इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए।

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के नगला कोरई निवासी होमगार्ड लक्ष्मण सिंह की ड्यूटी बिजली घर चौराहे पर थी। वह करीब 10:15 बजे बिजली घर चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। ट्रैफिक संचालन के दौरान अचानक सड़क पर गिर गए।

चौराहे पर तैनात साथी होमगार्ड राजेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विष्णु कान्त शर्मा संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज आगरा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More