राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ संवाददाता मेरठ थाना लिसाड़ीगेट में बुधवार दोपहर को दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हालांकि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। बताया गया कि आज सुबह मकान की निचली दीवार खिसक गई थी। इसके कुछ ही घंटे बाद मकान अचानक भरभराकर गिर गया।
मकान के आसपास मौजूद तीन दुकानें भी धराशायी हो गईं।
जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की गोल्डन कॉलोनी में वासिक जैदी का दो मंजिला मकान है। मकान के आसपास तीन दुकानें भी बनी हुई थीं। मेरठ में पिछले तीन दिन हुई लगातार बारिश के बाद बुधवार को मकान की नींव हिलने लगी और तकरीबन चार बजे निचली दीवार थोड़ी सी खिसक गई। दीवार खिसकने की जानकारी लगते ही परिजनों ने आसपास के लोगों को अलर्ट कर दिया। वहीं दोपहर को तेज धूप निकली तो मकान भरभराकर मलबे में तब्दील हो गया।
Comments are closed.