मेरठ: राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ संवाददाता मेरठ में फिर से तेंदुए ने दस्तक दे दी है। शहर के परतापुर थानाक्षेत्र के फफूंडा में तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं। बताया गया कि तेंदुआ फफूंडा से शहर की ओर गया है। ऐसे में तेंदुए के शहर में होने की जानकारी लगते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने बच्चों को बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। वहीं वन विभाग की टीम तेंदुए के पंजों के निशानों के आधार पर तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह परतापुर क्षेत्र के खानपुर गांव में तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। किसान देवेन्द्र ने ईंख के खेत में तेंदुआ देखा। जिसके बाद ग्राम प्रधान से इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुआ खानपुर के जंगल से फफूंडा मेरठ शहर की ओर गया है। अब वह शहर में भी पहुंच सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Comments are closed.