फरीदाबाद : तेज रफ्तार चल रहे बाइक सवार ने 6 साल के बच्चे को टक्कर मारी, बच्चे को गंभीर चोटें आई ।अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरीदाबाद के सेक्टर 91 फेस वन में 6 साल का बच्चा हनी अपने गली के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। बाइक नंबर डी.एल 3 डी.टी 5482 को तेज रफ्तार से एक लड़का ले जा रहा था ।जिसने खड़े बच्चे में बड़ी जोर से टक्कर मारी। बच्चे को गंभीर चोटें आई और अस्पताल में भर्ती कराया गया घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार साहिल नाम के लड़के को पकड़ लिया उसके पीछे बैठे दोनों लड़के भाग गए वह अपने और साथियों सहित पकड़े गए लड़के के मा बाप व अड़ोसी पड़ोसीयोंं को ले आए। और झगड़ा करने पर उतारू हो गए । वहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस आनन-फानन में आ गई और स्थानीय लोगों ने बाइक चला रहे साहिल पुत्र विनोद ((बिन्नू) नाम के लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया जिसे पुलिस अपनी साथ जीप में बिठाकर थाना पल्ला थाना ले गई। लोगों का कहना है।
आवारा किस्म के लड़के अपनी बाइक पर तीन चार लड़के बिठाकर रोजाना तेज रफ्तार से यहां से अपनी बाइकों को निकालते हैं। और सारे दिन सेक्टर में ही घूमते रहते हैं। मना करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। वे सभी जो, पीछे बट्टा कॉलोनी और सैक्टर के आसपास की कालोनीयों के रहने वाले लड़के हैं। लोगों का कहना है कि यहां कई बार चोरी भी हुईं हैं ।और छीना झपटी की भी वारदातें हो चुकी हैं। समाचार लिखे जाने तक लड़का फरीदाबाद के सेक्टर 29 में क्यू आर बी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती बताया गया है। जिसकी हालत अभी ठीक नहीं है।
Comments are closed.