किसानों के कर्ज का वापस किया हुआ 1248 करोड़ रुपया सरकार ने लौटाना शुरू किया

0
छत्तीसगढ़/रायपुर। प्रदेश में कांग्रस की सरकार बनने के 10वें दिन ही किसानों के खातों में वो पैसे पहुंचना शुरू हो गए हैं जिन्होंने कर्ज की राशि अदा कर दी थी।
पार्टी की सरकार बनने से पहले से किसानों से वादा किया गया था कि 10 दिन के भीतर कर्ज माफ करने के साथ ही उन किसानों के पैसे वापस किए जाएंगे जिन्होंने कर्ज अदा कर दिया था।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद गुरुवार को किसानों के खाते में कर्ज के रूप में अदा किए गए पैसे वापस आने लगे हैं।
सरकार ने प्रदेश के 3 लाख 57 हजार किसानों के खाते में 1248 करोड़ रुपए लौटाना शुरू कर दिया है। कर्ज लेने के बाद लिंकिंग के जरिए अदा कर दिए गए पैसे खातों में आने से किसानों में खुशी का माहौल है।
कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों को अब धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपए मिलने लगा है। इससे पहले पिछली सरकार में धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपए था।
यह भी पढ़ें: राज्य निर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने दिया इस्तीफा, कमलनाथ ने दी नई जिम्मेदारी
बस्तर में टाटा स्टील प्लांट के लिए अधिग्रहित 1784 हेक्टेयर निजी जमीन लौटाने के लिए कांग्रेस सरकार ने फॉर्मूला तय कर लिया है।
किसानों के लिए राहतभरी बात यह है कि जमीन के बदले दी गई मुआवजा राशि वापस नहीं ली जाएगी। प्लांट के लिए दस गांवों के 1707 किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था।
इनमें से 1165 किसानों को 42.7 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया। शेष 542 किसानों ने मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More