कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी कर वादा किया पूरा, अब मांगा BJP विधायक का इस्तीफा

0
रायपुर।  छत्तीसगढ़ में किसानाें की कर्ज माफी का वादा पूरा करते ही कांग्रेस ने अब गुरुवार को पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर का इस्तीफा मांग लिया है।
पूर्व मंत्री ने अपने विजय जुलूस में किसानों से ठगी करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया था। साथ ही कहा था कि सरकार गठन के 10 दिन में किसानों के खातों में पैसे आए तो इस्तीफा दे दूंगा।
कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को उन किसानों के खाते में पैसे जमा करवा दिए,  जिन्होंने नई सरकार बनने से पहले अपना कर्ज चुका दिया था।
इस वादे को कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में तय समय में ही पूरा कर लिया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी के लिए सरकार गठन से 10 दिन का समय मांगा था।
वहीं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने चुनाव जीतने पर निकले विजय जुलूस के बाद हुई सभा में कहा ​था कि कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया है।
नई सरकार गठन के बाद अगर 10 दिन के अंदर किसानों के खाते में पैसा आ जाएगा तो मैं अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा। इस्तीफा खुद राहुल गांधी को सौंप कर आऊंगा।
कांग्रेस ने सरकार गठन के 10 दिन से पहले ही किसानों के खाते में कर्ज का पैसा लौटा दिया है। इन रुपयों को सोसायटियों में धान बिक्री के बाद काट गया था।
प्रदेश में अलग अलग जिलों के 3 लाख से अधिक किसानों के खाते में रकम आ गई है। इसके बाद कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने कुरुद विधायक अजय चंद्राकर से इस्तीफे की मांग की है।
यह भी पढ़ें: टीवी की आवाज तेज करके बहू ने केरोसिन डाल सास को जिंदा जलाया
वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्ज माफी को लेकर ट्ववीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि दस दिनों के भीतर सरकार किसानों का कर्जा माफ करेगी।
हमने वादा दो घंटे में निभाया। आज मुझे शपथ लिए दस दिन हुए हैं और खुशी है कि किसानों के खातों में राशि पहुंचने लगी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More