औरंगाबाद में ट्रांसपोर्टर के घर पर नक्सली हमला, एक की हत्या

0
बिहार/औरंगाबाद। देव थाना के सुदी बीघा गांव में ट्रांसपोर्टर के दो घरों पर शनिवार रात करीब 10 बजे हथियारबंद 15 नक्सलियों ने धावा बोला और आग लगा दी।
ट्रांसपोर्टर के परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नक्सलियाें ने तीन बसों समेत 7 वाहनों में आग लगा दी।
  1. पुलिस के मुताबिक, 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। बम धमाके किए। घटना को अंजाम देने के बाद वे केताकी रोड होते हुए माओवाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाग गए। घटना के पीछे ट्रांसपोर्टर सुनील सिंह से अड़ीबाजी का विवाद बताया जा रहा है। घटना के करीब एक घंटे बाद आसपास के थानों की पुलिस और सीआरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
  2. बताया जा रहा है कि 15 हमलावर सात बाइकों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले सुनील के सुदी बीघा स्थित पैतृक घर पर हमला किया। इसमें उनके एक परिजन को गोली लगी। जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहीं सात वाहनों में आग लगाई गई। आईडी ब्लास्ट किया गया। बाद में नक्सलियों ने केताकी मोड़ स्थित सुनील के नए घर पर भी हमला किया।
  3. धमाकों से देव बाजार इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है। पुलिस को नक्सली हमले की सूचना भी मिल गई थी, लेकिन वह रास्ते में लैंडमाइंस की आशंका के चलते मौके पर तत्काल पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई।
  4. सुनील के घर पर 5 साल पहले भी हुआ था हमला
    नक्सलियों का सुनील सिंह से पांच साल पहले भी अड़ीबाजी को लेकर विवाद हुआ था। तब भी उनके घर पर हमला कर वाहनों में आग लगाई गई थी। उनके चचेरे भाई अजीत सिंह की हत्या कर दी थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More