सिडनी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी ने भारतीय पारी की शुरुआत की।
दोनों कल के स्कोर चार विकेट पर 303 रन में 26 रन ही और जोड़ पाए थे कि विहारी आउट हो गए। विहारी आठ रन से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक बनाने से चूक गए।
उनके बाद पुजारा भी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला दोहरा शतक बनाने से चूक गए। वे 193 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा यदि दोहरा शतक बना लेते तो यह उनका विदेश और ऑस्ट्रेलिया दोनों में पहला दोहरा शतक होता। पुजारा और विहारी दोनों को नाथन लियोन ने आउट किया।
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में यह सर्वाधिक स्कोर है। इसके पहले उनका ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक स्कोर 123 रन था, जो उन्होंने एडिलेड में बनाए थे। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी बार 150 से ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने मार्च 2013 में हैदराबाद में 204 और मार्च 2017 में 202 रन की पारी खेली थी।
द्रविड़ के बराबर पहुंचे पुजारा
पुजारा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने।
Thoughts on this one? #SpecsaversCricket #AUSvIND | @SpecsaversAU pic.twitter.com/FS6vOaV41o
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
उनसे पहले केवल राहुल द्रविड़ ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में 150+ का स्कोर कर पाए थे। द्रविड़ ने 2003 में एडिलेड टेस्ट में 233 रन की पारी खेली थी।
-
पांचवां विकेट, (101.6 ओवर) : नाथन लियोन की इस गेंद को हनुमा विहारी ने स्वीप करना चाहा, लेकिन गेंद उछलकर शॉर्ट लेग पर मार्नस लाबुशेन के हाथ में पहुंच गई। अंपायर ने आउट दे दिया, लेकिन विहारी ने रिव्यू ले लिया। हालांकि, रिव्यू में भी अंपायर के फैसले पर मुहर लगी। उस समय टीम का स्कोर 329 रन था।