‘सिम्बा’ ने 8 दिनों में कर ली जबरदस्त कमाई

0
मुंबई। रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘सिम्बा’ इस वक़्त बॉक्स ऑफ़िस पर छायी हुई है। पहले हफ़्ते में 150 करोड़ शानदार कलेक्शन करने के बाद सिम्बा अब 200 करोड़ क्लब की तरफ़ तेज़ी से बढ़ रही है।
माना जा रहा है कि दूसरा हफ़्ता ख़त्म होते-होते सिम्बा 200 करोड़ क्लब की सदस्य बन चुकी होगी। इससे बेहतर 2019 की शुरुआत और क्या हो सकता है रणवीर के लिए। वहीं, आमिर ख़ान की ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
शाह रुख़ ख़ान की ‘ज़ीरो’ बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप होने से जो निराशा का माहौल बना था, ‘सिम्बा’ ने उसे दूर कर दिया है। फ़िल्म ने पहले दिन से ही रफ़्तार पकड़ ली और बता दिया कि सिम्बा लम्बी रेस की खिलाड़ी है।
कामयाबी के सफ़र को बरकरार रखते हुए रणवीर और सारा की फ़िल्म 4 जनवरी को दूसरे हफ़्ते में प्रवेश कर गयी और दूसरे शुक्रवार को इसने 9.02 का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही सिम्बा का आठ दिनों का कलेक्शन 159.83 करोड़ हो गया है
इसके साथ सिम्बा 2018 में रिलीज़ होने वाली 5वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है। सिम्बा ने आमिर ख़ान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लाइफ़ टाइम कलेक्शन (151.19 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
  • संजू- 341 करोड़
  • पद्मावत- 300.26 करोड़
  • रेस 3- 169 करोड़
  • बाग़ी2- 165 करोड़
  • सिम्बा- 159.83 करोड़
दूसरे वीकेंड के बाद सिम्बा 2018 में रिलीज़ हुई तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म बन चुकी होगी।
28 दिसम्बर को रिलीज़ हुई ‘सिम्बा’ को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप थी, जिसके चलते जिसके चलते फ़िल्म ने ₹20.72 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी।
शनिवार और रविवार को ₹23.33 करोड़ और ₹31 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड में ही ‘सिम्बा’ का बॉक्स कलेक्शन ₹75 करोड़ हो चुका था।
वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फ़िल्मों के कलेक्शंस गिरते हैं, मगर सिम्बा ने पहले सोमवार (31 दिसम्बर) को ओपनिंग डे से भी अधिक ₹21.24 करोड़ का कारोबार किया था।
ध्यान रहे कि साल का आख़िरी दिन होने की वजह से देशभर में लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे रहते हैं, मगर सिम्बा के कलेक्शंस बढ़े।
वहीं मंगलवार (एक जनवरी) को रिकॉर्ड ₹28.19 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि बुधवार को फिल्म ने ₹14.49 करोड़ बटोरे थे।गुरुवार को फ़िल्म की कमाई ₹11.78 करोड़ रही थी, जिसे मिलाकर सिम्बा ने पहले हफ़्ते में ₹150.81 करोड़ का बिज़नेस कर लिया।
रणवीर सिंह का यह पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 के जनवरी महीने में आयी ‘पद्मावत’ ने पहले हफ़्ते में 150 करोड़ जमा किये थे। हालांकि ‘पद्मावत’ को 8 दिनों का ओपनिंग वीक मिला था।
ओवरसीज़ में भी सिम्बा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में ₹58.62 करोड़ जमा कर लिये हैं। अगर ओवरसीज़ में दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं-
  • शुक्रवार- ₹12 करोड़,
  • शनिवार- ₹11 करोड़
  • रविवार- ₹10 करोड़
  • सोमवार- 6 करोड़
  • मंगलवार- ₹11 करोड़
  • बुधवार- 5 करोड़
  • गुरुवार- 4 करोड़
‘सिम्बा’ देशभर में 4020 स्क्रींस पर चल रही है, वहीं ओवरसीज़ में इसे 900 से अधिक स्क्रीन पर उतारा गया है।
100 करोड़ क्लब में सिम्बा इस साल की पहली एंट्री है। वहीं, 2018 की 13वीं फ़िल्म है, जो ₹100 करोड़ क्लब में पहुंची है। 2018 में जिन फ़िल्मों ने ₹100 करोड़ के पड़ाव को पार किया है, वो इस प्रकार हैं-
  • पद्मावत- रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर- ₹300.25 करोड़
  • सोनू के टीटू की स्वीटी- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा- ₹108.71 करोड़
  • रेड- अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज़- ₹101.54 करोड़
  • बाग़ी2- टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी- ₹165 करोड़
  • राज़ी- आलिया भट्ट, विक्की कौशल- ₹123.17 करोड़
  • रेस3- सलमान ख़ान- ₹169 करोड़-
  • संजू- रणबीर कपूर- ₹341.22 करोड़
  • गोल्ड- अक्षय कुमार, मौनी रॉय- ₹107.37 करोड़
  • स्त्री- राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर- ₹129.67 करोड़
  • बधाई हो- आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा- ₹136.80 करोड़
  • ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान- आमिर ख़ान, अमिताभ बच्चन- ₹151.19 करोड़
  • 2.0- अक्षय कुमार, रजनीकांत- ₹188 करोड़
सिम्बा निर्देशक रोहित शेट्टी की लगातार आठवीं फ़िल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हुई है। ऐसा करने वाले वो पहले डायरेक्टर बन गये हैं।
  • गोलमाल अगेन- 205.69 करोड़ (2017)- अजय देवगन
  • दिलवाले- 148.72 करोड़ (2015)- शाह रुख़ ख़ान
  • सिंघम रिटर्न्स- 140.62 करोड़ (2014)- अजय देवगन
  • चेन्नई एक्सप्रेस- 227.13 करोड़ (2013)- शाह रुख़ ख़ान
  • बोल बच्चन- 102.94 करोड़ (2012)- अजय देवगन, अभिषेक बच्चन
  • सिंघम- 100.30 करोड़ (2011)- अजय देवगन
  • गोलमाल 3- 106.34 करोड़ (2010)- अजय देवगन
‘सिम्बा’ के ज़रिए रणवीर सिंह ने पहली बार रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम किया है और पहली ही बार उन्होंने पुलिस की वर्दी पहनी है। फ़िल्म में रणवीर के किरदार का नाम संग्राम भालेराव है, जो सिंघम का ट्विस्टेड वर्ज़न है।
सिंघम जहां ईमानदार और उसूल पसंद पुलिस अफ़सर है, वहीं सिम्बा भ्रष्ट है। यूनिफॉर्म को वो पैसा कमाने का ज़रिया मानता है। सिम्बा में सारा अली ख़ान फ़ीमेल लीड हैं, मगर उनके हिस्से कुछ गाने और सीन ही आये हैं।
सोनू सूद खलनायक बने हैं। करण जौहर सह-निर्माता हैं। दीपिका पादुकोण से शादी के बाद रणवीर की यह पहली रिलीज़ है।
सिम्बा में सिंघम यानि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। वहीं, फ़िल्म के ‘आंख मारे’ गाने में तुषार कपूर, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी दिखायी दिये हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More