बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, महिला के दोनों बेटे गिरफ्तार

0
अलीगढ़। देहलीगेट इलाके की नंदनवन कॉलोनी में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार देर शाम शव घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला है। हत्यारों का अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक वृद्धा के दोनों बेटों को हिरासत में लिया है।
मूलरूप से लोधा क्षेत्र के गांव हरिदासपुर निवासी मलखान सिंह 10 साल पहले नंदनवन कॉलोनी में मकान बनाकर पत्नी व तीनों बच्चों के साथ रहने लगे। वे नगर निगम में माली के पद पर कार्यरत थे।
चार साल पहले मलखान की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद पत्नी ईशो देवी (65) छोटे बेटे मुकेश के साथ यहां रहती थीं। बड़ा बेटा सोनू गांव हरिदासपुर में रहता है। दोनों ही मजदूरी करते हैं। इनकी शादी नहीं हुई है। मकान की दूसरी मंजिल पर बेटी प्रीती व दामाद श्रीकृष्ण भी रहते हैं।
रोजाना की तरह बुधवार की सुबह परिवार के सदस्य मजदूरी करने चले गए। घर में अकेली ईशो देवी थीं। शाम साढ़े सात बजे बेटी व दामाद घर पहुंचे तो गेट पर कुंडी लगी थी,
जिसे खोलकर अंदर गए तो चारपाई पर ईशो देवी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
एसएसपी आकाश कुलहरि, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, इंस्पेक्टर देहलीगेट रवींद्र कुमार सिंह, सीओ प्रथम विशाल पांडेय पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को घटनास्थल से एक जैकेट मिली है, जिस पर खून के धब्बे मिले हैं।
एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिला की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अभी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। मृतका के दोनों बेटो को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पता चला है कि, मृतक महिला और दोनों बेटों में जमीन के लिए आए दिन विवाद होता था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More