यूपी में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव: पी चिदंबरम

0
वाराणसी। पूर्व मंत्री पी चिदम्बरम ने शनिवार को कहा कि सपा व बसपा को यूपी में कांग्रेस को अडरस्टीमेट नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भाजपा को हराना है और इसी मुद्दे पर के तहत सभी सेक्यूलर पार्टियां साथ आई हैं।
चिदम्बरम ने कहा कि आज सपा और बसपा का गठबंधन का फैसला आखिरी नहीं है। जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आएंगे वैसे और गठबंधन सामने आएंगे कांग्रेस अपने दम पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और बसपा की मुखिया मायावती ने लखनऊ में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन का ऐलान किया है। कांग्रेस को इस गठबंधन से अलग रखा गया है।
चिदम्बरम यहां लोकसभा चुनाव 2019 के लिए जारी होने वाले चुनावी घोषण पत्र को लेकर बुद्धिजीवयों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More