अभिनेता किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में हुआ निधन

0
मुंबई। मराठी और हिंदी फिल्मों में हास्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता किशोर प्रधान का देर रात मुंबई में निधन हो गया। वे 86 साल के थे। अपने अभिनय से उन्होंने मराठी और अंग्रेजी रंगमंच पर भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।
महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित ‘लालबाग परेल’ और ‘शिवाजी राजे भोसले बोलतोय’ में किशोर की दमदार भूमिका के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘जब वी मेट’ में उनके रोल को खूब सराहा गया।
किशोर का जन्म नागपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। अभिनय उन्हें विरासत में मिली। उनकी मां मालतीबाई प्रधान भी 40 साल तक मराठी रंगमंच से जुड़ी रहीं। किशोर ने नागपुर के मारिस महाविद्यालय से अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए मुंबई आ गए। इसके बाद ‘टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस’ में रिसर्च स्कॉलर के रूप में दो साल काम किया।
इसी दौरान उन्होंने कई बड़े स्टेज शो में काम किया। उन्होंने 100 से ज्यादा मराठी और 18 अंग्रेजी नाटकों में काम किया। उनका पहला अंग्रेजी नाटक ‘बॉटम अप्स’ था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More