नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बवाना स्थित श्री कृष्ण गौशाला का निरीक्षण किया। गाय की पूजा अर्चना की और कहा अगले हफ्ते हरियाणा के लोगों के बुलावे पर वहां की गौशालाओं को देखने जाएंगे।
केजरीवाल ने गौ पूजा के बाद कहा- गाय के नाम पर वोट मांगने वाले गाय को चारा भी नहीं देते। हम गाय के नाम पर राजनीति नहीं करते। गाय के नाम पर वोट नहीं मांगते। गाय की सेवा करते हैं। गाय के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। वोट नहीं मांगा जाना चाहिए। गाय की सेवा करनी चाहिए।