पटना। बच्चों के लिए नई भाषा सीखना कोई आसान काम नहीं है। खासकर जब वो मातृभाषा से अलग हो तो परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। इसी दिक्कत को सुलझाने के लिए बिहार का एक टीचर बच्चों को गाना गाकर अंग्रेजी पढ़ा रहा है।
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में उन्हें बच्चों को वॉवेल्स (स्वर) और कॉन्सोनेन्ट (व्यंजन) में फर्क समझाते देखा जा सकता है।
इस वीडियो को सबसे पहले कवि कुमार विश्वास ने शेयर किया। विश्वास ने इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर को टैग किया।
कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। अमिताभ बच्चन ने भी वीडियो की तारीफ करते हुए इसे शेयर किया है। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आ पाया कि टीचर कौन है या यह किस स्कूल का वीडियो है।
काश कि हमें ‘Vowels” और “Consonants” ऐसे किसी म्यूज़िकल गुरु जी ने पढ़ाए होते तो हम भी आज @ShashiTharoor बाबू की तरह फ़र्राटे मार के अंग्रेज़ी बोल रहे होते
pic.twitter.com/Pb8M0tvXdC
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 10, 2019
गाने से समझाए बच्चों को अंग्रेजी के बेसिक्स
-
नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a, e, i, o, u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।
-
वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे।
-
नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।
-
a b c d छबीस अक्षर, छबीसो (26) अक्षर अल्फाबेट होवे रे।
-
नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे।
-
वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे।