8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, हालात नाजुक

0
बिहार/बेतिया। यहां शिवाघाट पुल के पास 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।
पीड़ित बच्ची यहां की एक कालोनी में अपनी बड़ी बहन के यहां रहती है। दोनों बहनें रविवार को अपने मामा के घर मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में जाने के लिए निकली। दोनों बहनें बस के इंतजार में छावनी चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान दो युवक वहां कार से पहुंचे। वहां खड़ी बड़ी बहन को चलने के लिए कहा। जब वह इंकार कर गई तो छोटी बहन का मुंह दबाकर जबरन कार में बैठा लिया। फिर मैनाटांड़ मार्ग में तेज रफ्तार से निकल गए।
बड़ी बहन ने दी पुलिस को सूचना
इधर, बड़ी बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपियों ने पीड़ित बच्ची को छावनी लाकर छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने सोमवार की सुबह करीब चार बजे लड़की को बरामद कर लिया। फिर उसे जीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि वह अभी खतरे से बाहर नहीं है।
पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपियों की पहचान कर ली। दोनों कार में सवार थे। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों की पहचान फरमान खान तथा सद्दाम हसैन के रूप में हुई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More