सिद्धगंगा मठ के प्रमुख का 111 साल की उम्र में निधन

0
कर्नाटक/बेंगलुरु। सिद्धगंगा मठ के प्रमुख श्रीश्री शिवकुमार स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। वे 111 साल के थे। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बताया कि स्वामीजी ने सुबह 11.44 बजे आखिरी सांस ली। मंगलवार शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया, स्वामीजी के निधन पर राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं, मंगलवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों का अवकाश रहेगा।
स्वामीजी को फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया था। कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।
कर्नाटक की राजनीति में सिद्धगंगा मठ का काफी प्रभाव रहता है। शिवकुमार स्वामी लिंगायत समुदाय के मुख्य मठ सिद्धगंगा के प्रमुख थे। ये मठ बेंगलूरू से 80 किलोमीटर दूर तुमकुरु में है। कर्नाटक में इनके मठों की संख्या 400 से ज्यादा है।
कर्नाटक में 17 से 18% आबादी लिंगायत समुदाय की है। इनका 100 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है। 2013 विधानसभा चुनाव में 224 में से 52 विधायक इसी समुदाय से जीते थे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More