भारत ने न्यूजीलैंड को 325 रन का लक्ष्य दिया, धवन-रोहित ने जड़ा अर्धशतक

0
भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 325 रन का लक्ष्य दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए। ओपनर्स रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को मजबूत शुरुआत दी।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की। इन दोनों के बीच यह 14वीं शतकीय साझेदारी है। रोहित-धवन ने इस मामले में विरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन-सहवाग ने 13 बार शतकीय साझेदारी की थी।
रोहित ने करियर का 38वां और धवन ने 27वां अर्धशतक लगाया। धवन 66 और रोहित 87 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 48 ,अंबाती रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्गुसन ने 2-2 विकेट लिए।
खिलाड़ी
देश
शतकीय साझेदारी
सौरव गांगुली-सचिन तेंडुलकर
भारत
26
तिलकरत्ने दिलशान-कुमार संगकारा
श्रीलंका
20
एडम गिलक्रिस्ट-मैथ्यू हेडन
ऑस्ट्रेलिया
16
विराट कोहली-रोहित शर्मा
भारत
15
महेला जयवर्धने-संगकारा
श्रीलंका
15
गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंस हायनेस
वेस्टइंडीज
15
शिखर धवन-रोहित शर्मा
भारत
14
मर्वन अट्टापट्टू-सनथ जयसूर्या
श्रीलंका
14
विरेंद्र सहवाग-तेंडुलकर
भारत
13
  • पहला विकेट: भारत का पहला विकेट 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। ट्रेंट बोल्ट ने धवन को विकेटकीपर टॉम लाथम के हाथों कैच आउट कराया। धवन ने 67 गेंद में 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए।
  • दूसरा विकेट: रोहित शर्मा के रुप में भारत को दूसरा झटका लगा। रोहित 96 गेंद में 87 रन बनाकर लॉकी फर्गुसन की गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को कैच थमा बैठे। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए
  • तीसरा विकेट: भारत को तीसरा झटका कप्तान विराट कोहली के रुप में लगा। कोहली को 40वें ओवर में बोल्ट ने ईश सोढ़ी के हाथों कैच आउट कराया। भारतीय कप्तान ने 45 गेंद में 43 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके लगाए।
  • चौथा विकेट: 46वें ओवर में अंबाती रायडू पवेलियन लौट गए। वे अर्धशतक लगाने से चूक गए और 47 रन पर लॉकी फर्गुसन की गेंद पर आउट हो गए।
टीम इंडिया ने अंतिम-11 में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए। उसने मिशेल सैंटनर की जगह ईश सोढ़ी और टिम साउदी की जगह कॉलिन डी ग्रैंडहोम को टीम में जगह दी। पांच वनडे की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।
भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डग ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More