कांग्रेस की परिभाषा में ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल,ओनली प्रियंका है: अमित शाह

0
हिमांचल/ऊना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक गरीबी हटाओ का नारे के दम पर राज किया। लेकिन हकीकत में गरीबी हमें यानि एनडीए को हटानी पड़ रही है।
शाह सोमवार दोपहर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों में जोश भरने के लिए ऊना स्थित खेल मैदान में सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। यहां संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा क्षेत्रों के तीस हजार पन्ना प्रमुख शामिल हुए।
इस दौरान अमित शाह ने वन रैंक वन पेंशन के बहाने भी कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिभाषा में ओआरओपी का मतलब ओनली राहुल, ओनली प्रियंका है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि हिमाचल में 5 साल कांग्रेस की सरकार में राजा-रानी और राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था। अब जयराम ठाकुर की सरकार में जनता को लगता है कि ये उनकी खुद को सरकार है।
पूर्व में अटल जी भी हिमाचल से जुड़े रहते थे और अब मोदी जी भी हिमाचल से जुड़े रहते हैं। हिमाचल की जनता के आशीर्वाद से केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद, मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन का अपना वादा पूरा करने का काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि हमारी जीत का आधार हमारा कार्यकर्ता है और भाजपा का हर कार्यकर्ता 50 प्रतिशत की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो 13वें वित्त आयोग से हिमाचल को 44,235 करोड़ रुपए मिले थे,
लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार ने हिमाचल को 1,15,865 करोड़ रुपए देने का का काम किया है। उन्होंने कहा कि गोदी सरकार ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब से गरीब के स्वास्थ्य की चिता की है।
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसको एक लीडर चलाए, देश को ऐसी सरकार नहीं चाहिए, जिसको कोई डीलर चलाए।
देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली एक मजबूत सरकार चाहिए नाकि कोई मजबूर सरकार। जो लोग 650 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में जमानत पर घूम रहे हैं, वो मोदी जी पर झूठे आरोप लगा रहें हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More