गांधी का अपमान करने वाली हिंदू महासभा की नेत्री की शिवराज सिंह और उमा भारती के साथ दिखी, फोटो हुआ वायरल

0
अलीगढ़. महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर उनकी तस्वीर पर नकली बंदूक तानने वाली हिंदू महासभा की नेत्री पूजा शकुन पांडेय की भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है। शकुन ने यह तस्वीर 19 मार्च 2017 को फेसबुक पर पोस्ट की थी।
इसमें वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उमा भारती और मप्र सरकार में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि, बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया।
  1. दरअसल, बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अलीगढ़ के नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बापू का अपमान किया था। इस घटना के बाद इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें शकुन पांडेय कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बापू की तस्वीर पर नकली बंदूक ताने नजर आ रही थीं।
  2. वीडियो के आधार पर पुलिस ने शकुन पांडेय और उनके पति हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
  3. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूजा शकुन पांडेय की अगुआई में हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान शकुन पांडेय ने नाथूराम गोडसे की तुलना भगवान कृष्ण से की। उन्होंने कहा कि अगर गांधी जीवित रहते तो देश का एक और विभाजन होता।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More