जालंधर के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, 5 लोगों पर किया हमला

0
जालंधर। यहां लम्मा पिंड इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तेंदुआ घुस आया। इससे पूरा शहर 14 घंटे तक दहशत में रहा। जालंधर के अलावा चंडीगढ़ से पहुंची वन विभाग की टीमें पूरा दिन उसे काबू करने में जुटी रहीं।
देर रात करीब 11 बजे तेंदुए को काबू किया जा सका। उसने दो कर्मचारियों समेत 5 लोगों को जख्मी किया।
लम्बा पिंड इलाके के रहने वाले संतोष सिंह ने बताया कि सुबह वह खेतों में काम कर रहे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि तेंदुए रिहायशी इलाके की तरफ जा रहा है। उसने इसकी जानकारी इलाके के अन्य लोगों को दी।
तेंदुए को देखने के लिए आसपास के लोग भी गांव के खेतों में इकट्ठे हो गए। शोर शराबा सुनकर तेंदुआ 9 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया। घर के पास ही खाली प्लॉट था, जिसमें तेंदुआ करीब 5 घंटे बैठा रहा।

जब तेंदुआ एक घर में घुस गया तो दो ट्रांक्यूलाइजर फायर करने के बाद उसे पकड़ने गई टीम पर उसने हमला बोल दिया। हमले में वन विभाग के कर्मचारी रमेश और प्रदीप जख्मी हो गए। उसने तीन अन्य लोगों को भी जख्मी किया। शाम को तेंदुआ एक बंद घर में घुस गया। ट्रांक्यूलाइजर के 2 डॉट का तेंदुए पर असर नहीं हुआ। इसके बाद तीसरा ट्रांक्यूलाइजर फायर किया गया।
उसे पकड़ने के लिए जालंधर और होशियारपुर की वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ एक बार जाल में फंसा, लेकिन जाल छोटा होने के कारण वह निकल गया। रेस्क्यू अभियान में वन विभाग के 20 कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोग भी जुटे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More