राजद 20 और कांग्रेस 10 सीटों पर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

0
पटना। बिहार में राजद और कांग्रेस के बीच लोकसभा सीटों का बंटवारा करीब-करीब तय हो गया है। कुल 40 सीटों में से राजद 20 और कांग्रेस 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 10 सीटें महागठबंधन के अन्य दलों को दी जाएंगी।
इसका औपचारिक ऐलान जल्द किया जाएगा। कांग्रेस 3 फरवरी को पटना में एक रैली करने जा रही है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के सभी दल मौजूद रहेंगे।
  1. महागठबंधन में कांग्रेस, राजद, रालोसपा, हम (से), लोजद, वीआईपी और वाम दल (सीपीआई और माले) हैं। ऐसी चर्चा है कि वामदलों को दो सीटें दी सकती हैं। हम (से) को भी दो सीटें दी जाएंगी। महागठबंधन नेतृत्व द्वारा रालोसपा को तीन और लोजद को दो सीटें तय की गई हैं। इसमें उपेंद्र कुशवाहा को अपने तीन उम्मीदवार और शरद यादव को दो उम्मीदवार तय करना है। इसमें खास यह है कि दोनों नेता एक साथ एक झंडा और एक चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. जीतन राम मांझी गया से चुनाव लड़ेंगे
    • सीटों के बंटवारे के तहत काराकाट और मोतिहारी सीटों पर रालोसपा और मधेपुरा पर लोजद को लड़ना है। सीतामढ़ी से रालोसपा सांसद राम कुमार शर्मा अभी सांसद हैं, वहीं, शरद के खास अर्जुन राय भी इसी सीट पर लड़ना चाहते हैं।
    • हम (से) के नेता जीतन राम मांझी गया से चुनाव लड़ेंगे। हम के दो और नेता वृशिण पटेल और महाचंद्र प्रसाद सिंह भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। महागठबंधन में हम को दो ही सीट मिल रही है। महाचंद्र महाराजगंज और वृशिण मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। दोनों में से किसे टिकट मिलेगा अभी तय होना बाकी है। वीआईपी अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने खुद के लिए दरभंगा और अपने सहयोगी के लिए खगड़िया सीट मांगी है और इस पर करीब-करीब सहमति है।
    • जाप नेता पप्पू यादव और सपा नेता देवेंद्र यादव को भी महागठबंधन में जगह दी जा सकती है।
  3. वाम दल 3 से 4 सीटें मांग रहे
    • वाम दल कम से 3-4 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर वाम दलों की सीट 2 से 4 की गईंं तो इसके लिए हम और लोजद की एक-एक सीटें कम कर दी जाएंगी।
    • ऐसे में हम से सिर्फ जीतन राम मांझी और लोजद से सिर्फ शरद यादव ही चुनाव लड़ पाएंगे। इस कारण यह मामला राजद और कांग्रेस नेतृत्व स्तर पर पहुंचा गया है।
  4. एनडीए ने पिछले साल दिसंबर में ही सीटों का बंटवारा कर लिया था। भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
  5. बिहार लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजे
    पार्टी
    लोकसभा सीटें
    भाजपा
    22
    लोजपा
    6
    राजद
    4
    कांग्रेस
    2
    जदयू
    2
    रालोसपा
    3
    एनसीपी
    1
    कुल सीटें
    40

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More