पाँचवे वनडे मे अंबाती रायडू ने लगाया अर्धशतक, भारत पहुंचा 150 रन के पार

0
वेलिंग्टन में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। केदार जाधव वनडे में 1000 रन पूरे करने से 32 रन दूर हैं। कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस सीरीज के 4 मैचों में सबसे ज्यादा 9 विकेट लिए हैं।

पाँचवे वनडे मे

इस मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैच हुए। दोनों ने 1-1 जीते हैं। कप्तान रोहित शर्मा का यह 201वां वनडे है। सीरीज में भारत 3-1 से अजेय बढ़त बनाए हुए है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था।
पहला विकेट, (4.1 ओवर) : मैट हेनरी की सीधी गेंद को रोहित शर्मा समझ नहीं सके और क्लीनबोल्ड हो गए। इस समय भारत के खाते में 8 रन ही जुड़े थे।
दूसरा विकेट, (5.5 ओवर): ट्रेंट बोल्ट ने सीरीज में चौथी बार शिखर धवन को अपना शिकार बनाया। गेंद को अपर कट मारने के चक्कर में धवन थर्डमैन पर मैट हेनरी के हाथों कैच आउट हुए। धवन शॉट को अच्छी तरह से कनेक्ट नहीं कर सके और हेनरी के लिए यह आसान कैच रहा। इस समय भारत का स्कोर 12 रन था।
तीसरा विकेट, (6.6 ओवर): मैट हेनरी की गेंद को कवर में ड्राइव करना चाह रहे थे शुभमन गिल। मिशेल सैंटनर ने उनका कैच लपक लिया। हेनरी ने अपना दूसरा विकेट लिया। शुभमन अपनी जगह पर खड़े होकर इस आउटस्विंगर को ड्राइव गए थे, जिसे वे सही से पिक नहीं कर सके। इस समय भारत के खाते में 17 रन ही जुड़े थे।
चौथा विकेट, (9.3 ओवर): महेंद्र सिंह धोनी (1) ट्रेंट बोल्ट की अंदर आती गेंद को समझ नहीं सके और क्लीनबोल्ड हो गए। बोल्ट की यह गेंद लेट इन स्विंग हुई थी, जिसे धोनी चूक गए। इस समय भारत का स्कोर 18 रन था।
पांचवां विकेट, (31.3 ओवर): विजय शंकर रनआउट हो गए। वे लॉन्गऑन पर ड्राइव कर एक रन के लिए भागे थे और रायडू के साथ हां/नहीं की गुत्थी में उलझ गए। इस दौरान कोलिन मुनरो मौका नहीं चूके और उन्हें रनआउट कर दिया। इस समय भारत का स्कोर 116 रन था।
भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद शमी और विजय शंकर की वापसी हुई। खलील अहमद, कुलदीप यादव और दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया। न्यूजीलैंड में एक बदलाव हुआ। चोटिल मार्टिन गुप्टिल की जगह कोलिन मुनरो को टीम में जगह दी गई।
इसी मैदान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री ने 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। उन्होंने एक ट्वीट कर अपने फैंस को धन्यवाद भी दिया।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टोड एस्टल, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More