आज से 30 मार्च तक मुंबई हवाई अड्‌डे पर एक रनवे बंद रहेगा, 5 हजार फ्लाइट्स होंगी प्रभावित

0
मुंबई। मरम्मत के चलते आज (7 फरवरी) से 30 मार्च तक यानी 52 दिनों मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे बंद रहेगा। इससे करीब 5000 फ्लाइट्स प्रभावित होने की संभावना है। इनमें से ज्यादातर को रद्द भी किया जा सकता है। ऐसे में यहां से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मुंबई हवाई अड्डे पर हर घंटे 36 और हर दिन करीब 950 फ्लाइट्स का आवागमन होता है। मरम्मत की वजह से हवाई अड्डे पर रोजाना आने-जाने वाली करीब 230 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी। इनके अलावा मुंबई-गोवा और मुंबई-बेंगलुरु रूट पर रोजाना 15 उड़ान रद्द होंगी।
हवाई अड्डे पर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर के शाम 5 बजे तक मरम्मत होगी। हालांकि, इस दौरान मुख्य रनवे पर फ्लाइट्स आती-जाती रहेंगी। मुख्य रनवे पर प्रति घंटा 50 फ्लाइट्स को लेने की क्षमता है।
इस घोषणा के बाद से ही मुंबई जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ गया है। दिल्ली से मुंबई के लिए अगले महीने किराए में फिलहाल 30% की बढ़ोत्तरी होगी। इस रूट पर रोजाना 30 उड़ानें रद्द रहेंगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More