जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रियंका गांधी क्षेत्र में निकलेंगी

0
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चार दिन के भीतर 90 से अधिक बैठकों के जरिये जो माहौल बनाया उसको कायम रखने के लिए कोशिशें और तेज होंगी। इस माह के अंत मे संसदीय क्षेत्रों के दौरों में प्रियंका जमीनी सच्चाई परखने निकलेंगी।
प्रियंका पूर्वी जिलों में और ज्योतिरादित्य पश्चिम के जिलों में दौरे पर निकलेंगे। बैठकों में प्रमुख नेताओं से लिये गए फीड बैक के आधार पर रणनीति तैयार होगी।
लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला एवं शहर अध्यक्षों के अलावा प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों से बैठकों में संगठन की वास्तविकता जानी।
सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी ने पहले ही दौरे में स्पष्ट कर दिया है कि, संगठन में अब केवल वो ही चल पाएगा जो पसीना बहायेगा और एसी कमरों से निकलकर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
चार-पांच दिनों तक गुलजार रहे कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा हुआ था। आतंकी हमले के विरोध में देर शाम कैंडल जुलूस निकाला गया लेकिन उस जुलूस में गिनती के ही कार्यकर्ता शामिल हुए।
संगठन से संबंधित शिकायतें सुनने के बाद प्रियंका ने भले ही लोकसभा चुनाव तक कोई बदलाव न करने का संकेत दिया हो लेकिन यह तय है कि 2022 का विधानसभा चुनाव नए संगठन के जरिये लड़ा जाएगा।
भारी भरकम कमेटियों के गठन पर प्रियंका ने कहा था कि छोटी कमेटी गठित की जाएगी और केवल सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही पड़ मिलेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, 300 से अधिक पदाधिकारियों की प्रदेश कमेटी  को कांट छांट करके 70 से 80 तक ही समेट दिया जाएगा। बड़े स्तर पर कमेटी में छंटनी की आशंका से पदाधिकारियों की बेचैनी बढ़ गयी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More