अकाली दल हरियाणा में लड़ेगा लोकसभा और विधानसभा चुनाव: सुखबीर बादल

0
सिरसा। शिरोमणि अकाली दल बादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ेगा और अवश्य जीतेगा।
वे रविवार को अनाज मंडी में शिरोमणि अकाली दल हरियाणा इकाई द्वारा आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस रैली का संयोजन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरभान मेहता व कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
  1. उन्होंने कहा कि पंजाब में सरदार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने किसानों को 25 साल से ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ कर रखा है और हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल की ताकत बनी तो यहां के किसानों को भी यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल 98 साल पुरानी पार्टी है जिसने जंगे आजादी से लेकर एमरजेंसी जैसी लड़ाई लड़ी और किसान, कर्मचारी, व्यापारी, गरीब के हक में संघर्ष किया।
  2. उन्होंने कहा कि केवल एक यही दल है जो गुरुनानक देव के रास्ते पर चलते हुए सभी मानव जाति को एक समझता है। हरियाणा और पंजाब के लोगों का रोटी बेटी का रिश्ता है और यहां की संस्कृति भी एक है। यदि हरियाणा के लोग एकजुट हो जाएं तो पंजाब की तर्ज पर हरियाणा भी पंजाब की तरह विकास में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिरसा के लोग शिरोमणि अकाली दल की ताकत बनेंगे तो सिरसा को भी बठिंडा की तरह चमका दिया जाएगा।
  3. रैली के संयोजक वीरभान मेहता ने कहा कि सिरसा विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल की ताकत बनते ही यहां के विकास में गति आएगी। इस रैली को शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य बलविंद्र सिंह भंदूड़, प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौंथा, पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, दिल्ली के विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा, बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, जिलाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख, हरदीप सिंह डिंपी, तेजेंद्र सिंह मिठुखेड़ा व बसंत सिंह कंग ने भी संबोधित किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More