मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यदि यूरोप में वाशिंगटन की ओर से कहीं भी मिसाइल तैनात की गईं तो न सिर्फ उस जगह को बल्कि सीधे अमेरिका को निशाना बनाया जाएगा।
वाशिंगटन ने इस महीने हथियार नियंत्रण संधि को खत्म करने का फैसला किया है। इसके बाद पुतिन की ओर से इतनी कड़ी प्रतिक्रिया आई है।
-
पुतिन ने कहा, रूस अपनी ओर से कोई मुकाबला नहीं चाहता। हमारी ओर से पहले मिसाइल नहीं तैनात की जाएगी। मगर हां, हम जो भी कदम उठाएंगे वह स्थिर होगा।
-
पुतिन ने कहा, हमारा कहना है कि अमेरिका के नीति निर्माताओं को किसी भी तरह का कोई कदम उठाते समय तमाम तरह के खतरों को भांप लेना चाहिए।
-
पुतिने ने कहा, क्या वे इस खतरे को भांप पाते हैं। मुझे भरोसा है कि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्हें भी एक बार हमारी गति और दायरा देख लेना चाहिए कि हम हथियारों का किस तरह का सिस्टम विकसित कर रहे हैं।
-
पुतिन के मुताबिक, रूस पर हथियारों को बनाने और तैयार रखने का दबाव होगा, क्योंकि हमें भी उन प्रांतों से अपनी सुरक्षा करना होगी, जहां से हमें सीधे खतरा है। रूस तो यूएस के साथ बेहतर संबंध ही चाहता है, लेकिन जरूरत पड़ी तो सुरक्षा के मामले पर मजबूत जवाब देने के लिए तैयार है।
-
उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि इसे कैसे करना है। हम इस योजना को जल्द से जल्द लागू करेंगे, इससे पहले कि धमकियां वास्तविकता न बन जाएं।
-
रूस और अमेरिका ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
वाशिंगटन की ओर से इस महीने कहा गया था कि रूस इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्स संधि का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही रूस ने इसे बंद करने की प्रतिक्रिया भी शुरू कर दी है। हालांकि, रूस ने इसका खंडन किया। पुतिन ने कहा कि रूस, यूएस को आईना दिखाएगा कि किस तरह वे खुद ही इन नियमों को अनदेखा कर संधि तोड़ रहा है।