बीएसएफ की गोली का शिकार हुई पाकिस्तानी महिला की हुई मौत

0
अमृतसर। पति द्वारा भारतीय सीमा में छोड़े जाने के बाद बीएसएफ की गोली का शिकार हुई पाकिस्तानी महिला की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा था। मृतका की पहचान सरहद से लगे पाकिस्तान के गांव ताजपुरा की 32 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है।

 

गोली लगने के बाद घायल हालत में महिला ने बीएसएफ को बताया था कि उसका पति उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। रोज घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। पति ने ही पाक रेंजर्स की जानकारी में जबरदस्ती महिला को भारतीय सीमा में प्रवेश करा दिया था। अंधेरा होने के कारण महिला को पता नहीं चला और इसी बीच वह बीएसएफ की गोली का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी की सुबह गुरदासपुर जिले के घनिए के बेट इलाके में बीएसएफ को एक संदिग्ध के भारतीय सीमा में घुसने का संदेह हुआ। रुकने के लिए चेतावनी भी दी थी, लेकिन जब महिला नहीं रुकी तो बीएसएफ जवानों ने गोली चला दी। इसके बाद बीएसएफ ने महिला को डेरा बाबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते बाद में उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल के लिए रेफर किया गया था।
डॉक्टर्स का कहना है कि सर्जरी करके महिला के कुल्हे में फंसी गोली निकाल दी थी। गायनी डॉक्टर ने भी उसका ट्रीटमेंट किया। लेकिन, उसका ब्लडप्रेशर सामान्य नहीं हो रहा था। शुक्रवार सुबह उसका ब्लड प्रेशर बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। गुलशन की मौत की जानकारी बीएसएफ को दे दी गई है। संभावना है कि शनिवार को शव का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More