23 फरवरी आज का राशिफल

0
शनिवार 23 फरवरी 2019 का पंचांग
? शक संवत 1940 माह फाल्गुन पक्ष कृष्ण तिथि चतुर्थी/पंचमी नक्षत्र चित्रा सूर्योदय 6.54 सूर्यास्त 6.15
⚛ शुभ मुहूर्त
? मेष राशि :- कमाई में वृद्धि होगी और पैसे कमाने के और जरिए भी बनेंगे। आपके भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। आपके पिता आपको सहयोग करेंगे, लेकिन आपको अपनी माता की सेहत की तरफ ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार को लेकर आप कुछ भावुक हो सकतें है। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। परन्तु किसी भी मामले में जिद करने से बचें।
? वृषभ राशि :- दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको अपने पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है, अत: इससे बचनें की कोशिश करें। आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें I सुखद यात्रा के उत्तम योग बन रहें हैं।
?‍❤‍? मिथुन राशि :- जीवनसाथी की ख़राब सेहत की वजह से घर में ख़ुशियों की कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे, लेकिन आपको शांत और संयम रखने की ज़रूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। आपके बच्चे आपका ध्यान रखेंगे। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। वित्तीय फैसले लेने के लिए यह बहुत अच्छा वक़्त है। प्रेम प्रसंग के मामले में आज का दिन अनुकूलता लिए हुए है। खास कर वो लोग जो समाज की मर्यादाओं को अधिक महत्त्व नहीं देते। उनके दोनों हाथों में लड्डू होने जैसी स्थिति रहने वाली है। आज आप धन व्यय कर जीवन का आनंद तलाशने की कोशिश में रहेंगे।
? कर्क राशि :- आज आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं। आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक सदंर्भ में आज का दिन आपके लिए अच्छा है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपकी निजी जिदंगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन भाई-बहन के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल तो है, लेकिन प्रेम को पाने के चक्कर में बेवकूफ़ बनने से बचें।
? सिंह राशि :- आज किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आज आपका साहस और बुद्धि चरम पर है। आपकी सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम की सरहाना करेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाए रखें और बहस करने से बचें।
?? कन्या राशि :- किस्मत आपके पक्ष में है, किन्तु वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आग से बचाव करें। अगर हो सके तो रात में वाहन ना चलाएं। आप कई चीज़ों पर पैसे को बर्बाद कर सकते हैं, बच कर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगाI अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है अन्यथा परिणाम आपके पक्ष में नही आएगा। यदि मित्रों के साथ किसी यात्रा में जाना है तो जा सकते है, यात्रा काफ़ी सुखद रहने वाली है। प्रेम संबंधों में में पारदर्शिता की आवश्यकता रहेगी।
⚖ तुला राशि :- समाज में आपका यश बढ़ेगा। आज आपको दफ़्तर में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा समय है। अपने प्रेम का आनंद लें। कुंवारे लोगों की ज़िन्दगी में भी कोई विशेष व्यक्ति आएगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। कोई भी वित्तीय फ़ैसला लेने या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले उस पर शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा। इसका सही दिशा में उपयोग करें। भागेदारी में अहंकार या क्रोध के कारण रिश्ते तनावपूर्ण रह सकते हैं। आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
? वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। आप ख़ुद को ऊर्जा से भरा हुए महसूस करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है, किन्तु अंत में सभी पुराने झगड़े निपट जाएंगे। दफ़्तर में सभी के साथ खुशी भरा माहौल बना कर रखें। विवादों से बचनें का प्रयास करें और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें अन्यथा थोड़ी बहुत कहा-सुनी हो सकती है। जीवनसाथी को प्यार के साथ-साथ सम्मान भी दें।
? धनु राशि :- आज का दिन आपको मिश्रित परिणाम देने वाला है। आप दूसरों पर अपने शब्दों से प्रभाव डालेंगे। लेकिन आपकी सेहत आपका सहयोग नही करेगी। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, अपना ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। किन्तु अंत में सब ठीक हो जाएगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में कही दूर की यात्रा संभव है I क्रोध या आवेश को प्रेम के बीच न आने दें तो बेहतर रहेगा। अपने साथी के जज्बातों की कद्र करें।
? मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छे समाचारों से भरा हुआ है। आपको प्रयत्न करने से सफ़लता अवश्य मिलेगी। दफ़्तर में तारीफ़ होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। नए काम और नौकरी बदलने के लिए अच्छा वक़्त है। नौकरी ढूंढ़ने वालों को अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में खुशियां और सौभाग्य एक साथ दस्तक देगा। प्रेम संबंधों में मर्यादित रहें क्योंकि ऐसा न करने पर रिश्तों में तनाव संभावित है। यदि आप विवाहित हैं तो इस समय आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
⚱ कुंभ राशि :- आपको जल्द ही घर में किसी नए सदस्य के आने के बारे में अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा। वह आपका भरपूर सहयोग करेंगे। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं तो यह उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगें। प्रेम संबंधों में बात का बतंगड़ न बनाएं और अहंकार से बचें। आपमें से कुछ का स्वास्थ्य आज नरम-गरम रह सकता है।
? मीन राशि :- परिवार और संतान से खुशियां प्राप्त होंगी। आप उनके साथ किसी मनोरंजक स्थल पर घूमने जा सकते है। आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। किसी से दिल दुखाने वाली बात न करें। अचानक से पैसों की बरसात हो सकती है। आमदनी के नए साधन बनेंगे या आपको कोई फ़ायदे की डील मिलेगी। दूसरों पर आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कोई आपको प्रपोज कर सकता है अथवा शैक्षणिक संस्थान में आपको कोई पसंद आ सकता है। अपच के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More