लखनऊ: शत्रुघ्न सिन्हा ने अखिलेश यादव से की भेंट

0
लखनऊ। अखिलेश यादव से मंगलवार को भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भेंट की। अखिलेश से मिलने के लिए सिन्हा पार्टी मुख्यालय पर गए। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर निकले भाजपा सांसद शत्रुघन सिन्हा ने मीडिया से वार्ता की। सिन्हा ने कहा कि आज पाकिस्तान में घूसकर हुई कार्रवाई की हम तारिफ करते हैं, लेकिन यह समय खुशियां मनाने का नहीं है। इस समय सभी लोग प्रधानमंत्री की ओर देख रहे हैं, क्योंकि वह देश के मुखिया हैं।
उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना पर एक्शन होना जरुरी था। इसके लिए सेना को बधाई है। अभी थोड़ा समय सतर्क रहना होगा, जब तक वायु सेना की सर्जिकल स्ट्राइक लॉजिकल नतीजे तक नहीं पहुंचती।उन्होंने अखिलेश यादव की तारिफ भी करते हुए कहा कि
अखिलेश एक युवा नेता और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए हैं। उनके विकास कार्यो को यहां आने के बाद उन्होंने देखा है। आज की मुलाकात नए भविष्य को प्रस्तुत करेगी। इससे ज्यादा वह अभी कुछ नहीं बोलेंगे।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं के नजरिए से भी यह मुलाकात अहम है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि शत्रुघ्न सिन्हा उत्तर प्रदेश में सपा बसपा गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे तथा यूपी के किसी लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैंं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More