1 मार्च आज का राशिफल

0
शुक्रवार 1 मार्च 2019 का पंचांग
? शक संवत 1940 माह फाल्गुन पक्ष कृष्ण तिथि दशमी नक्षत्र पूषा. सूर्योदय 6.47 सूर्यास्त 6.19
⚛ शुभ मुहूर्त :- नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा, योग – सिद्धि, करण – विष्टि, सूर्योदय – 06:51 बजे,
सूर्यास्त – 18:17 बजे, सूर्य राशि – सूर्य कुंभ राशि में , चन्द्र राशि – चन्द्रमा धनु राशि में,
मेष राशि :-आज आपके अंदर समर्पण के भाव होंगे। आपके विचार उदार प्रकृति के होंगे।
अपने सहयोगी से बच कर रहें, इनसे विवाद होने के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी।
कार्य मे कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। बदलाव आपके लिए शुभ संकेत साबित होंगे।
अपने आप को उदासी से दूर रखें।
लकी कलर- हल्का हरा, लकी नंबर-8

वृष राशि:-आज आपको अपने अंदर जागरुकता लानी होगी। यह समय है,

फिर से वापसी करने का। अपनी आत्म शक्ति को पहचानना होगा।
कोई भी कार्य करने के पहले सावधानी बरतनी होगी। निर्णय की स्थिति में विवेक से काम लेना होगा।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 7

मिथुन राशि :-अनचाहा बदलाव होने से आपको सब खत्म सा लगेगा। आप हारा हुआ महसूस करेंगे।

जरूरी कार्यों को आज के दिन के लिए टाल दें। आज के दिन किस्मत को ना आजमाएं।
लकी कलर:- हरा, लकी नंबर-6

कर्क  राशि :-आज आप अपने कामों व अपने द्वारा की गई मेहनत से असंतुष्ट हो सकते हैं।

अपने सहयोगियों के प्रति ज्यादा दयालु ना रहें, इसका गलत फायदा उठा सकते हैं।
यह समय है कामों को पुनः मूल्यांकन करके गलती को सुधारने का।
संघर्ष जारी रखें, हमेशा के लिए समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
लकी कलर:- ब्राउन,लकी नंबर:- 3

सिंह राशि :-आज आपका झुकाव भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ज्यादा रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है।

पुराने अच्छे कामों का परिणाम मिलने से आप प्रसन्न होंगे।
आप अपने खुद के ख्याल रखने पर ज्यादा जोर देंगे। एकांत आपको ज्यादा पसंद आएगा।
अकेला रहने में अच्छा महसूस करेंगे।
लकी कलर – जामुनी, लकी नंबर – 6

कन्या राशि :-आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों व समृद्धि से भरा हुआ रहेगा।व्यापार में समृद्धि होने के योग हैं।पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं।

रिश्तों में सुधार होगा व नई ताजगी का अनुभव होगा। जो आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
नए कार्य शुरू कर सकते हैं सफलता के पूरे योग हैं।
लकी कलर- गोल्डन,लकी नंबर-9

तुला राशि :-आज यात्रा के योग हैं या जीवन में, पारिवारिक, करियर, किसी भी क्षेत्र में नई यात्रा शुरू हो सकती हैं। कार्ड की सलाह है जल्दबाजी ना करें,

जल्दबाजी के निर्णय आपको महंगे साबित हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
आप व्यवहार से उदार होंगे, दया भाव आपके अंदर ज्यादा होगी।
लकी कलर – आसमानी, नंबर – 5

वृश्चिक  राशि :-आज आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षा के बहुत अच्छे योग हैं।

आप अपने व्यवहार में मिठास रखने के कारण सबके चहेते होंगे।
अपने संस्कार को बरकरार रखिए, आपके लिए जीवन में सफल साबित हो सकती हैं।
लकी कलर:- सफेद,लकी नंबर:-1

धनु राशि :- आज आपको कोई नई सफलता मिल सकती है, आपको कई लोगों का रोल मॉडल बनने के लिए काम करना होगा।

आप टीम लीडर की भूमिका अच्छे से निभा सकते हैं।आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
आपके किसी पुराने काम के लिए आपको आज सम्मानित किया जा सकता है।
लकी कलर – नारंगी, लकी नंबर – 9

मकर राशि :-आप समय रहते काम को पूरा कर लें। आपके आसपास की परिस्थितियां विपरीत हो सकती है।

किसी तरह का हल्ला मचेगा, जिससे आपको झुंझलाहट ओर क्रोध आएगा।
मन को शांत रखें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है, उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। समय रहते कार्य करे।
लकी कलर – हल्का हरा, लकी नंबर – 3

कुम्भ  राशि :-आज आपके लिए बड़े सपने लेकर आया है। सपनों को पूरा करने के लिए प्रयासों में तेजी लानी होगी। समय आपको अपने-पराए की पहचान करा देगा।

साथी के व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। पुराने कामों के पूरा होने की उम्मीद बनेगी।
लेकिन, किसी भी परिणाम में हकीकत से दूर न होना, आपके लिए फायदेमंद होगा।
लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 5
मीन राशि :-आज आप अपने कार्य मे कुशल रहेंगे। आपके तरीकों से आपको ज्यादा काम मिलेगा, जिससे आप सफलता की ओर अग्रसर होंगे।
आप अपनी पहचान खुद बनाने की क्षमता रखते हैं।स्वभाव से आप चतुर, बहादुर हैं,
जिससे आपकी पहचान भीड़ में अलग होगी। इसी दिशा में कार्य करते रहें, सपने को पूरा करने के योग हैं।
लकी कलर:- नारंगी,लकी नंबर:- 1
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More