4 मार्च आज का राशिफल

0
सोमवार 4 मार्च 2019 का पंचांग
? शक संवत 1940 माह फाल्गुन पक्ष कृष्ण तिथि त्रयोदशी नक्षत्र श्रवण सूर्योदय 6.45 सूर्यास्त 6.21
⚛ शुभ मुहूर्त :- महाशिवरात्रि
7 मार्च 2019 को हो रहा राहू और केतु का राशि परिवर्तन कई मायनों में अहम है क्योंकि इस बार सिर्फ केतु ही राशि परिवर्तन नहीं करेंगे बल्कि धनु राशि में पहले से बैठे शनि भी केतु के साथ युति बनाएंगे। इस बीच 31 मार्च के बाद 22 दिन के लिए गुरु भी इस राशि में गोचर करेंगे लिहाजा धनु राशि में केतु के साथ शनि और गुरु भी विराजमान रहेंगे।
ग्रहों के इस खेल का कारोबारी जगत पर गहरा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि राहू कारोबार के कारक समझे जाते बुध की राशि के ऊपर से गोचर करेगा जबकि केतु का गोचर फाइनांस के कारक समझे जाते गुरु की राशि धनु के ऊपर से होगा।
मोटे तौर पर कारोबार और नौकरी के लिहाज से यह गोचर बहुत अच्छा नहीं है लेकिन जनवरी 2020 के बाद स्थिति में सुधार होगा। आज हम राहू-केतु के इस गोचर का कारोबार के हिसाब से विश्लेषण करेंगे।
? *मेष:-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ राशि स्वामी-मंगल
आपका सप्ताह बडा अच्छा रहेगा। धन का लाभ रहेगा। कार्य में तेजी से प्रगति होगी। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी। पिता से लाभ मिलेगा। अधिकारियों से मदद प्राप्त होगी। दूर-समीप की यात्रा करनी पड सकती है। अच्छे और जरूरी कार्य में धन खर्च होगा। भाग्य साथ देगा। मन में उत्साह बढेगा। 7 तारीख लाभकारी रहेगी, 8-9 व्ययकारकर रहेगी।
? वृष:-ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो, राशि स्वामी-शुक्र
व्यापार में लाभ मिलेगा। राजकाज में भी सफलता हासिल होगी। जमीन जायदाद पर खर्च होगा। व्यापार में लाभ रहेगा। दूर-समीप की यात्रा का योग है। विदेश गमन की भी सम्भावना है। उदर विकार से परेशानी होगी। वाहन सम्भलकर चलाये, दुर्घटना हो सकती है। परिवार में सामंजस्य रखें। 3 से 9 सभी तारीख अच्छी हैं।
?‍❤‍? मिथुन:-क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, है, राशि स्वामी-बुध
सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करेगा। अकस्मात खर्चा करना पड सकता है। मित्रों से सहयोग प्राप्त कम होगा। व्यापार सामान्य चलेगा। भाग्य से कोई पुराना काम बनेगा। जमीन-जायदाद सम्बन्धी मामलों में आपको लाभ प्राप्त होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। 4 तारीख कष्टप्रद रहेगी। 5-9 लाभकारी रहेगी।
? कर्क:- हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, राशि स्वामी-चन्द्रमा
कारोबार में लाभ होगा। उदर-विकार की समस्या रहेगी। राजकाज में विलम्ब होगा। धन का थोडा बहुत लाभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। अधिक भागदौड के कारण थकान बनेगी। परिश्रम का न्यूनतम फल प्राप्त होगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। व्यर्थ वार्ता न करें। अप, यश हो सकता है। 4 तारीख लाभकारी, 5-7 कष्टप्रद व 8-9 सामान्य रहेगी।
? *सिंह:-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे, राशि स्वामी-सूर्य
सप्ताह उत्तम है। व्यापार में वृद्धि होगी। धन का लाभ मिलेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा बनी रहेगी। राजकाज से लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता प्राप्त होगी। संतान से सुख एवं मन में उत्साह बना रहेगा। धर्म कार्य में आस्था बनेगी। 4 तारीख व्ययकारक, 5 से 7 श्रेष्ठ व 8-9 कष्टप्रद रहेगी।
?? कन्या:- टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो, राशि स्वामी-बुध
*अकस्मात यात्रा का योग बन सकता है। अच्छे कार्यों में धन खर्च होगा। मित्रों का सानिध्य प्राप्त होगा। धन का आगमन होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। दैनिक व्यापार में प्रगति होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 4 तारीख सामान्य, 5 से 7 व्ययकारक व 8-9 श्रेष्ठ रहेगी।
⚖ तुला:- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, राशि स्वामी-शुक्र
समय सामान्य चल रहा है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता एवं बाधाएं उत्पन्न होंगी। समस्या का निराकरण निकलेगा। परिवार में सहानुभूति होगी। धन का आंशिक लाभ मिलेगा। कार्य में आलस्य रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है। पराक्रम में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। संतान से सुख मिलेगा। 4 तारीख कष्टप्रद, 5 से 7 सामान्य व 8-9 व्ययकारक रहेगी।
? वृश्चिक:- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू, राशि स्वामी-मंगल
समय कुछ ठीक है। कारोबार में अकस्मात लाभ होगा। शिक्षा में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों में सामंजस्य और सहयोग की भावना उत्पन्न होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढेगा। निर्माण कार्य में प्रगति होगी। भूमि से लाभ मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। राजकाज में सफलता प्राप्त होगी। 7 तारीख सामान्य व 8-9 लाभकारी रहेगी।
? *धनु:- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे, राशि स्वामी-गुरु
धन का लाभ मिलेगा। कार्य में कठिनाईयां एवं समस्याओं का सामना करना पडेगा, समाधान होगा। पिता से सुख एवं लाभ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। अधिक भागदौड भरा समय रहेगा। यश, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से कार्य करोगे लाभ मिलेगा। 4 तारीख लाभकारी, 5 से 9 सामान्य रहेगी।
? मकर:- भो, जा, जी, जू, जे, जो, खा, खी, खू, खे, खो, राशि स्वामी-शनि
सप्ताह अच्छा है। आपको मिश्रित फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। राज कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य करने का नया अवसर प्राप्त होगा। धन का आगमन होगा। ससुराल पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। जायदाद भूमि में धन का खर्च होगा। घरेलू समस्याओं का सामना करना पडेगा। धर्म के प्रति आप दृढ होंगे। मन चलायमान रहेगा। 4 तारीख कष्टप्रद, 5 से 7 सामान्य व 8-9 व्ययकारक रहेगी।
⚱ कुम्भ:- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा, राशि स्वामी-शनि
सप्ताह खर्चकारक रहेगा। अकस्मात कहीं यात्रा का योग बनेगा। अच्छे कार्य में व्यय होगा। मित्रों से लाभ मिलेगा। कारोबार में भी प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी एवं राज कार्य में विघ्र बाधाएं उत्पन्न होंगी, किन्तु मान-सम्मान यथावत बना रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। 7 तारीख सामान्य व 8-9 लाभकारी रहेगी।
? मीन:- दी, दू, थ, झ, ज, दे, दो, चा, ची, राशि स्वामी-गुरु
अच्छा फल मिलेगा। राज कार्य में सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर होंगे। मुकदमे में आपका पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार में थोडा असामंजस्य रहेगा। पत्नी से सुख प्राप्त होगा। काम ठीक रहेगा। व्यापार में भी सामान्यता रहेगी। 4 तारीख लाभकारी, 5 से 9 सामान्य रहेगी।
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More