भाजपा कार्यकर्ता नेताओं से पूछ रहे जनता को हम क्या मुँह दिखाएंगे: अखिलेश यादव

0
लखनऊ। राफेल विमान खरीद से सम्बंधित अहम व गुप्त दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और मोदी सरकार पर कटाक्ष किया है।
अखिलेश ने इसके साथ ही संतकबीरनगर में भाजपा सांसद व विधायक के बीच हुई जूतेबाजी पर तंज कसा और कहा कि इन मुद्दों को देखकर भाजपा कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहे कि जनता को भला हम क्या मुँह दिखाएंगे।
राफेल मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया कि अब सत्ताधारी कह रहे हैं कि राफेल की फाइल चोरी हो गयी।
उन्होंने लिखा कि पहले माफ़ी माँगी कोर्ट में व्याकरण पर, फिर शर्मिंदा हुए भाजपा के सांसद-विधायक जी के जूते के आचरण पर।
इसके साथ ही अखिलेश ने लिखा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपने नेताओं से पूछ रहा है क्या यही मुद्दे लेकर जनता के बीच जाएंगे, जनता को भला हम क्या मुँह दिखाएंगे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More