10 मार्च आज का राशिफल

0

रविवार 10 मार्च 2019 का पंचांग

? शक संवत 1940 माह फाल्गुन पक्ष शुक्ल तिथि चतुर्थी नक्षत्र अश्विनी सूर्योदय 6.38 सूर्यास्त 6.25

⚛ शुभ मुहूर्त

वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।

? आज चंद्रमा मकर राशि में केतु के साथ आ गया है। जिस पर राहु की दृष्टि भी रहेगी। राहु-केतु के बीच में चंद्रमा के होने से ग्रहण योग बन रहा है। इस अशुभ योग के कारण मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है!

? मेष राशि :- पॉजिटिव – पुरानी टेंशन खत्म हो सकती है। चंद्रमा आपके कर्म भाव से मन के भाव को देखेगा। इससे आप पुराने काम निपटाने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और और प्रेमीजनों से अपने मन की बात कहने के लिहाज से अच्छा दिन है। सामूहिक कामों में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। आज कम से कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे।

नेगेटिव – पिछले कुछ दिनों में आप बहुत परेशान हो रहे हैं। आज कुछ झगड़ालू और जलन रखने वाले लोगों से आप उलझ सकते हैं। आप लोगों की बातों में न आएं। आज आप दूसरों की समस्याओं से विचलित हो सकते हैं। उसमें आपका समय और पैसा खर्च हो सकता है।

क्या करें – कुछ मीठा खाकर ही घर से निकलें।

? वृष राशि :- पॉजिटिव – आज धन और परिवार के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में जिस पहचान और सम्मान के लिए कोशिश करते आ रहे हैं, वह अब आपके बेहद नजदीक है। भौतिक सुख आपको मिल सकते हैं। दलाली का काम करने वालों को फायदा हो सकता है। आप अपने करियर और पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश जरूर करें। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा।

नेगेटिव – आज आप सावधान रहें। किसी के भी लिए बहुत ज्यादा विद्रोही तेवर न अपनाएं। जो आपसे बड़े हैं, उनका अपमान न करें। परम्पराओं और नियमों का विरोध न करें। एकाग्रता रखने में आपको समस्या महसूस हो सकती है। आप जोखिम भरे निवेश करने से बचें। साथी की उपेक्षा न करें।

क्या करें – गाय को प्रणाम करें।

?‍❤‍? मिथुन राशि :- पॉजिटिव – आज आप अपने कामकाज को मेनेज करने की कोशिश करें। आप आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आज आप जब तक सकारात्मक रहेंगे, आपके साथ भी सब सकारात्मक रहेगा। इसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। खुद को शांत रखें। आप हर काम मेहनत से निपटाने की कोशिश करेंगे। पूरे दिन आपके दिमाग में नए विचार आते रहेंगे।

नेगेटिव – आपकी राशि से चंद्रमा आठवीं राशि में है। इस कारण दिन थोड़ा नेगेटिव हो सकता है। आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप किसी भी स्थिति का विरोध करेंगे तो परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें। आपको नुकसान की खबर मिल सकती है। कोई नया काम शुरू न करें।

आपकी गुप्त बातें या प्लान आज सबके सामने आ सकते हैं। महत्वपूर्ण बातों को सार्वजनिक होने से बचाएं। आज आप बहुत सारे कामों में बिजी रहेंगे, लेकिन इसके नतीजे मेहनत से कुछ कम ही मिलेंगे। आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके बोलने से कोई लाभ नहीं है। अनैतिक कामों की ओर रुचि होगी, सावधान रहें। व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

क्या करें – हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

? कर्क राशि :- पॉजिटिव – आपको अपने कामकाज की वजह से सम्मान मिल सकता है। पार्टनर से मदद और फायदा दोनों मिलने के योग हैं। आपके रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप जो भी फैसला करें सोच-विचार कर और अपने विवेक से करें। परिवार के लोगों और दोस्तों से सलाह जरूर करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार और ऑफिस में आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है।

नेगेटिव – कोई भी बड़ा फैसला तैश में आकर न लें। पैसों के मामलों में किसी शर्त, किसी योजना आदि के लिए आज आपसे खास आग्रह भी किया जा सकता है या कोई काम करने के लिए आज आप पर दबाव भी बनाया जा सकता है।

क्या करें – पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं।

? सिंह राशि :- पॉजिटिव – आज आपको दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। जिम्मेदारी की भावना के दम पर आपको सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में जीत हो सकती है। कोई पुराना लोन बाकी रहा हो तो आज आप वो चुका देंगे। आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अफसर आपसे खुश हो सकते हैं।

आज कोई खास काम आपको दिया जा सकता है। जिसमें आपको आनंद आएगा। जरूरी सूचनाएं आपको मिल सकती है। आप दूसरों को खुश करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपके मन में उदारता रहेगी। बहुत समय से कोई व्यक्ति आपको लगातार टालता आ रहा है तो आज आपका काम हो सकता है।

नेगेटिव – भाइयों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना बन रही है। कुछ लोग आपको किसी काम के लिए अप्रोच कर सकते हैं। आज आप किसी काम में नादानी कर सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसी तरह आप दूसरों को खुश रखने की कोशिश में ऊंचे-ऊंचे वादे भी कर सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा खर्चा करने से आपको बचना होगा।

क्या करें – किसी मंदिर में आटा दान करें।

?? कन्या राशि :- पॉजिटिव – आज ऑफिस में बड़े लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। बिजनेस में फायदा होगा। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल हो सकते हैं। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। कोई काम रुकेगा नहीं। लिखा-पढ़ी के कामों में फायदा होने का योग बन रहा है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ हो सकता है। आपकी ही कोई योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा। दोस्तों से मुलाकात भी होगी।

नेगेटिव – आज आपको अपनी बातें और प्लानिंग को सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करने से बचना होगा। आपको सोचने-समझने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। जहां तक हो सके कोई बड़ा या आर-पार का फैसला जल्दबाजी में न करें। इस राशि के लोग कर्ज लेना चाह रहे हैं तो रुक जाएं कर्ज लेने की न सोचें। कर्जा लेने से आप लंबे समय तक परेशान हो सकते हैं।

क्या न करें – घर से निकलते समय पहले बायां पैर बाहर न रखें।

⚖ तुला राशि :-पॉजिटिव – आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। समाचार मिलेगा। खुद पर भरोसा रखेंगे। आत्मविश्वास कम न होने दें। धैर्य जरूरी है। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। लव लाइफ की बात करें तो किसी के साथ कमीटेड होने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोग विपरीत लिंग वालों से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से चला आ रहा एक झंझट खत्म होने से संतोष रहेगा।

नेगेटिव – आज आपकी भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है। सुस्ती और उदासी भी महसूस हो सकती है। कुछ बातों को लेकर मन में अनिश्चितता हो सकता है अपनी ही योजना को लेकर मन में संदेह भी पैदा हो सकता है। थोड़ी परेशानियों वाला दिन भी रहेगा। आप डिसीजन लेने में खुद को थोड़ा परेशान महसूस करेंगे। किसी तरह का डर आपको परेशान कर सकता है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। आज आप कामकाज को लेकर परेशान भी हो सकते हैं।

क्या करें – सुगंधित चीज दान करें!

? वृश्चिक राशि :- पॉजिटिव – आज काम का जुनून आप पर हावी हो सकता हैं। ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। परेशानियों से निपटने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपको आज अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। गरीब को वस्त्र दान करें।

नेगेटिव – झुंझलाहट और बेचैनी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पैसों से जुड़े आपके कुछ काम रुक सकते हैं। सेहत और किसी हल्की अपमानजनक स्थिति से भी परेशान होने की संभावना बन रही है। अधिकारियों पर गुस्सा आ सकता है। आज आपको फालतू यात्राएं करनी पड़ सकती है। वाहन या प्रॉपर्टी पर खर्चा हो सकता है।

क्या करें – दिन का पहला लेन-देन या हिसाब-किताब करने से पहले गणेश जी को प्रणाम करें।

? धनु राशि :- पॉजिटिव – आज आपको हर काम शांति से निपटाना चाहिए। कामकाज में आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। जिनमें आप रुचि दिखाएंगे। थोड़ा समय लें। शांति से विचार करें। नौकरी के मामलों में बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आप हर समस्या से आसानी निपट लेंगे। आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं। उससे आपको फायदा होने के योग बन रहे हैं। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है।

नेगेटिव – आज आपको दिन भर सावधानी से काम करना होगा। जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी बात कह सकते हैं जिससे आपके काम बिगड़ने की संभावना है। अपने राज की बात भी आज आप उजागर कर सकते हैं। आज आपके सामने कई तरह के मामले चलते रहेंगे। आप उनमें ही उलझे रह सकते हैं। आपका झूठ पकड़ा जा सकता है। बहुत-सी चीजों में आप व्यस्त रहेंगे। आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।

क्या करें – शिव मंदिर के शिखर दर्शन करें।

? मकर राशि :- पॉजिटिव – किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध अच्छे हो जाएंगे। आपके लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपके लिए सामान्य है। बिगड़े हुए रिश्ते और काम में सुधार हो सकता है। आज आपके आसपास वालों के प्रति आपका व्यवहार भी अच्छा रहेगा। आज आप स्वतंत्रता से काम करेंगे। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं।

नेगेटिव – आपको रुटीन कामों में किसी की मदद नहीं मिल पाएगी। किसी भी मामले पर जल्दबाजी में फैसला लेने से आपकी परेशानी आज बढ़ सकती है। आपको कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। दूसरों की रोक-टोक से आपका मूड खराब हो सकता है। आपको किसी की सलाह भी अच्छी नहीं लगेगी। अधीरता और छटपटाहट महसूस हो सकती है। आज आप हर हालत में जरूरत से ज्यादा जोखिम लेने से बचें। आप फालतू खर्चों से भी बचकर रहें।

क्या करें – पूर्व दिशा में सूर्यदेव को प्रणाम करें।

⚱ कुंभ राशि :- पॉजिटिव – आज बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। इनका फायदा आने वाले दिनों में हो सकता है। आपका आत्मविश्वास और आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी। इससे आपको फायदा मिलेगा। कुछ बेहद व्यावहारिक फैसले भी आप कर सकते हैं। दूर स्थान के लोगों से किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है।

नेगेटिव – आज धन हानि के योग भी बन रहे हैं। तनाव और दौड़-भाग वाला दिन रहेगा। ज्यादा काम करेंगे, लेकिन फायदा कम मिलेगा। दौड़-भाग ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी तरह की लापरवाही भी कर सकते हैं। आप बहुत से फैसले और स्टेप्स तुरंत ले सकते हैं। इसके कारण भी आप परेशान हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसले लेने के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है।

क्या करें – शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।

? मीन राशि :-पॉजिटिव – आप कोशिश करेंगे तो किए गए लगभग हर काम से आपको फायदा हो सकता है। अपने काम में धैर्य और सकारात्मक नजरिया रखें। साथ के किसी व्यक्ति से आपको जरूरी मदद या सलाह मिल सकती है। दूसरों के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत अच्छा समय है। आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है।

नेगेटिव – आपका कोई खास काम टल सकता है। वैसे आप कुछ देर तक जरूर हैरान हो सकते हैं। क्या करना है और किस दिशा में बढ़ना है, इसे समझने में आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती हैं। किसी की बात समझने में आपको गलतफहमी हो सकती है, आज आपको संभलकर रहना होगा।

क्या करें – किसी भी देवी मंदिर में चावल चढ़ाएं।

ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More