लड़की ने शादी से किया इनकार तो लड़के ने गर्लफ्रैंड को जिंदा जलाया

0
कोच्चि। एक सिरफिरा लड़का लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बस इसी बात का बदला लेने के लिए 18 साल के आरोपी लड़के ने लड़की को बीच सड़क पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।
मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे एक लड़की मेडिकल कॉलेज के लिए निकल रही थी। सब कुछ बेहद सामान्य था. लड़की भरी सड़क से होते हुए कॉलेज की तरफ जा रही थी। तभी 18 साल का एक लड़का लड़की के पास आता है, उसे रोकता है।
कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले ही लड़के ने लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। फिलहाल लड़की की हॉस्पिटल में एडमिट है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
ये खौफनाक कहानी केरल की है। मंगलवार को केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में पुलिस ने अजिन रेजी मैथ्यू ( Ajin Reji Mathew ) नाम के एक सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के पूछताछ में सामने आया है कि
आरोपी लड़के ने लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया। बस इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी लड़के ने लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।
पुलिस के छानबीन में पता चला है कि लड़की रेडियोलॉजी की स्टूडेंट है। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे आरोपी लड़का उसी इंस्टीट्यूट के बाहर इंतजार कर रहा था जिसमें लड़की पढ़ती है।
जब लड़की कॉलेज के लिए जा रही थी तब थिरूवला चिलांका जंक्शन के पास आरोपी लड़के ने लड़की को रोक लिया और लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। वहां पर मौजूद चश्मदीद इस वारदात को देखकर सन्न रह गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और किसी तरह आग को बुझाया. आग बुझाने के तुरंत बाद लड़की को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर के मुताबिक लड़की करीब 60 फीसद जल चुकी है। फिलहाल लड़की का इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कुंभनाद का रहने वाला है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी लड़के ने बताया है कि वो पिछले 2 सालों से लड़की के साथ रिलेशनशीप में था लेकिन अब लड़की ने उससे दूरी बना ली है।
इसी बात से नाराज होकर उसने इस भयानक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी लड़के के ऊपर हत्या की कोशिश करने की धारा लगाई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More