देखें कितनी बदल गयी हैं, तस्वीरें इस हिट हीरोइन की
मुंबई। 14 मार्च को आमिर ख़ान Aamir Khan अपना 54 वां बर्थडे Aamir Khan Birthday मना रहे हैं। Happy Birthday Aamir Khan आमिर के करियर में कई लोगों ने ख़ास भूमिका अदा की है। इसी लिस्ट में आज हम बात करेंगे उनकी बहुचर्चित फ़िल्म लगान Lagaan की हीरोइन ग्रेसी सिंह Gracy Singh की। ग्रेसी सिंह आज ख़बरों से दूर रहती हैं। अब वो मुंबई से दूर पुणे में रह कर एक डांस इंस्टीट्यूट चला रही हैं!
ग्रेसी सिंह पिछले साल मुंबई के एक कार्यक्रम में दिखीं थीं। दरअसल, ग्रेसी सिंह एक ज़बरदस्त डांसर हैं।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में पली बढ़ी ग्रेसी पहले छोटे पर्दे पर ही काम करती थीं। उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल ‘अमानत’ से की थी। इसी दौरान उन्होंने लगान के लिए ऑडिशन भी दिया था जिनमें वो चुन ली गयी थीं! ‘लगान’ के सुपरहिट होने का ही कमाल रहा की उन्हें कई सारी फ़िल्मों के ऑफर मिलना शुरू हो गए।
2003 में उन्होंने अजय देवगन के साथ ‘गंगाजल’ और 2004 में संजय दत्त के साथ ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में काम किया। ये दोनों फ़िल्में सुपरहिट रही थी। लेकिन, उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में जल्द ही फ्लॉप होने लगी और आखिरकार उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। बॉलीवुड से असफलता हाथ लगने के बाद ग्रेसी ने तेलुगु, पंजाबी, गुजराती, मलयालम, कन्नड़, मराठी जैसी कई भाषाओं की फ़िल्मों में काम किया, लेकिन सफलता कहीं नहीं मिली। बहरहाल, डांस परफॉर्म करती ग्रेसी की ये खूबसूरत सी तस्वीर!
यह भी पढ़े : रविशंकर ने किया तंज – आप बहुत खुश होते हैं! जब भारत को पीड़ा होती है,