भाजपा में शामिल हुए तृणमूल विधायक अर्जुन सिंह और कांग्रेस नेता टॉम वडक्कन

0
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अलग-अलग पार्टी के नेताओं का भाजपा में शामिल होना जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे टॉम वडक्कन को रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर वडक्कन ने कहा कि वे पुलवामा आतंकी हमले पर कांग्रेस के रुख से निराश थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ताजा हालात से भी उन्हें काफी चोट लगी, क्योंकि पार्टी में अभी फैसले लेने का केंद्र भी साफ नहीं है। वडक्कन ने प्रधानमंत्री मोदी के विकास के मुद्दों पर भी विश्वास जताया।
तृणमूल विधायक अर्जुन सिंह भी भाजपा में शामिल

गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह ने कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अर्जुन सिंह को तृणमूल के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। बताया जाता है कि वे बैरकपुर से अपने लिए लोकसभा टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह दिनेश त्रिवेदी को उसी सीट से उम्मीदवार बना दिया। इसी नाराजगी में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की।

उत्तर प्रदेश में साथ रैली करेंगे सपा-बसपा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश में उनकी पार्टी बसपा के साथ मिलकर चुनावी रैलियां करेगी। यूपी में जहां सपा 37 सीटों पर, वहीं बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। तीन सीटें- मथुरा, मुज्जफरपुर और बागपत अजीत सिंह की रालोद के लिए छोड़ी गई हैं। वहीं रायबरेली और अमेठी की सीटों पर दोनों पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतरेंगी।

कांग्रेस की सरकार बनी तो मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाएंगे: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के त्रिप्रयार में गुरुवार को राष्ट्रीय मछुआरा संसद में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाती है तो मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय का गठन होगा। राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वादे नहीं करते।

यह भी पढ़े : US बैकफूट पर : अजहर को लेकर पहले दी चेतावनी, अब मरहम लगा रहा है

वाराणसी से प्रचार शुरू करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करेंगी। पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका 17 या 18 मार्च को काशी आएंगी। जल्द तारीख तय हो जाएगी। प्रियंका विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, गंगा पूजन के साथ गंगा आरती में शामिल होंगी। यहीं से वह चुनावी समर की हुंकार भरेंगी।

कालिकट तट पर बैठक करेंगे राहुल
राहुल आज केरल के कोझिकोड से कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे यहां कलिकट तट पर जनसभा में हिस्सा लेंगे। कोझिकोड कांग्रेस के लिए दो लिहाज से अहम है। पहली यह के कांग्रेस सांसद

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More