आंध्र प्रदेश: बाथरूम में मिली पूर्व सीएम के छोटे भाई की लाश, कुल्हाड़ी से हत्या का शक

0
आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई 68 वर्षीय वाईएस विवेकानंद रेड्डी की उनके घर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। विवेकानंद अपने घर के बाथरूम में मृत मिले। पुलिस का कहना है कि विवेकानंद रेड्डी के सिर में धारदार हथियार से चोट के कई निशान हैं। ये निशान संभवतः कुल्हाड़ी के हो सकते हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि विवेकानंद के सिर में चोट के सात निशान थे। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार में यह तीसरी रहस्यमय मौत है। बताया जा रहा है कि कापड़ा जिले में गुटीय संघर्ष के कारण यह हत्या हुई है।
मालूम हो कि विवेकानंद रेड्डी के पिता वाईएस राजा रेड्डी की बम धमाके में मौत हो गई थी। आशंका जताई गई थी कि यह विस्फोट विपक्षी गुट के लोगों कराया है। दोनों समूहों के बीच कडपा जिले में खनन अधिकार को लेकर संघर्ष चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के मई 2004 में राज्य कांग्रेस के प्रमुख थे। उस समय कांग्रेस ने राज्य में जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी की थी।
लेकिन सरकार चलाने के चार महीने के बाद ही 2 सितंबर 2009 को सार्वजनिक सभा के लिए चित्तूर जाते समय वाईएसआर का हेलीकॉप्टर गायब हो गया था। अगले दिन नल्लामल्ला के जंगल क्षेत्र में हेलीकॉप्ट के मलबे के साथ वाईएसआर की लाश मिली थी। उनके बेटे वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसमें धोखाधड़ी की आशंका व्यक्त की थी।
शुक्रवार को जगन मोहन रेड्डी ने परिवार में हुई इन तीनों मौतों के लिए सत्ताधारी तेलुगू देशम पार्टी पर आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार विवेकानंद वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग के बाद देर रात घर लौटे थे। पत्नी के बेटी के पास अमेरिका के न्यू जर्सी जाने के कारण वह घर पर अकेले थे। उनकी मौत की जानकारी उनके पर्सनल असिस्टेंट एम. कृष्णा रेड्डी और
अन्य स्टाफ सदस्यों को शुक्रवार सुबह हुई कृष्णा रेड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि विवेकानंद ने अपने घर का मुख्य दरवाजा नहीं खोला था। वह घर में पिछले दरवाजे से गए थे जो खुला था। उसने अपनी शिकायत में कहा, हमने विवेकानंद को बाथरूम में पाया, जहां चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। ऐसा लगता है कि उनकी हत्या की गई है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More