चौकीदार अमीरों के होते हैं, किसानों के नहीं: प्रियंका गांधी

0
प्रयागराज। गंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सिरसा पहुंचीं।यहां उन्होंने सिरसा घाट के पास गेस्ट हाउस में सभा की।
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी द्वारा नाम के आगे चौकीदार लगाने को लेकर कहा,”उनकी मर्जी (मोदी) अपने नाम के आगे क्या लगाएं? मुझे एक किसान भाई ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने खुद चौकीदारहैं।”
प्रियंका ने कहा, “मैं आज इसलिए घर से बाहर निकली हूं क्योंकि देश संकट में है। आपने कांग्रेस की सरकारें देखी हैं। लेकिन अब जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। देश आपका है। इसकी हिफाजत आप करें। 45 सालों में रोजगार की इतनी कमजोर स्थिति कभी नहीं हुई।”
इससे पहले गंगा यात्रा के पहले पड़ाव में प्रियंका प्रयागराज जिले के दुमदमा पहुंचीं। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरानकेंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंनेकहा कि भाजपा सत्ता को हाथ में पकड़कर सबको प्रताड़ित कर रही है। लोकतंत्र का मतलब है जनता की आवाज सुनी जाए। आज कोई नहीं सुन रहा। जनता अपनी मांग रखती है तो उस पर लाठीचार्ज किया जाता है।
प्रियंका ने ग्रामीणोंसे कहा, आप ठीक तरह से सोचिए। समझिए फिर अपने वोट का इस्तेमाल कीजिए। कांग्रेस की सरकार में आपको मनरेगा मिला। जिन-जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बनीं, वहां किसानों के कर्ज माफ किए गए। जबकि भाजपा के राज में चुनिंदा उद्योगपतियों के ही कर्ज माफ किए गए।
प्रयागराज के मनैया घाट से प्रियंका ने वाराणसी के लिए गंगा यात्रा शुरू की। स्टीमरपर ही उन्होंने छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। इससे पहले प्रियंका ने संगम घाट पहुंचकर गंगा पूजन किया। फिर लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चनाकी। प्रियंका ने सरस्वती कूप और अक्षयवट के दर्शन भी किए। वह रविवाररात लखनऊ से प्रयागराज पहुंच गई थीं। प्रियंका करीब 28 महीने बाद प्रयागराज आईं है। उन्होंने यहां पुश्तैनी मकान स्वराज भवन में रात्रि विश्राम किया।
हुनमान मंदिर में प्रियंका ने दर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। कईलोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। जब मीडिया ने प्रियंका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि मंदिर में राजनीति की बातें नहीं करूंगी। प्रियंका के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, विधानसभा में कांग्रेस के नेता अजय सिंह लल्लू और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं सावित्री फुले भी हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More