बिहार: पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद बने प्रत्याशी

0
पटना। एनडीए ने बिहार की लोकसभा सीटों पर गठबंधन के 39 उम्मीदवारों का शनिवार को ऐलान कर दिया। खगड़िया सीट से लोजपा उम्मीदवार का ऐलान बाद में किया जाएगा। पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है।
उनकी जगह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को उनकी सीट नवादा की बजाय बेगूसराय से टिकट दिया गया है।
  • 2014 में 22 सीट जीतने वाली भाजपा इस बार 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के कारण सतीश चंद्र दुबे, बीरेंद्र कुमार चौधरी, जनक राम, ओमप्रकाश यादव, हरि मांझी की जीती हुई पांच सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली गई हैं।
  • नवादा से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को बेगूसराय से टिकट मिला है। 2014 में यहां से भाजपा के भोला सिंह जीते थे। नवादा सीट भी भाजपा ने सहयोगी लोजपा को दे दी है।
  • अपनी जीती 16 सीटों के अलावा भाजपा अररिया से भी चुनाव लड़ रही है। पिछली बार यह सीट राजद के तस्लीमुद्दीन ने जीती थी। उनके निधन के बाद उनके बेटे इस सीट पर उपचुनाव जीते थे।
  • हुकुमदेव नारायण यादव की जगह उनके बेटे अशोक यादव को मधुबनी से टिकट दिया गया है। अशोक पूर्व विधायक हैं।
  • भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले कीर्ति आजाद की जगह गोपालजी ठाकुर को दरभंगा से टिकट दिया गया है।
वाल्मीकि नगर
वैधनाथ प्रसाद महतो (जदयू)
भाजपा
पश्चिम चंपारण
डॉ. संजय जयसवाल (भाजपा)
भाजपा
पूर्वी चंपारण
राधामोहन सिंह (भाजपा)
भाजपा
शिवहर
रमादेवी (भाजपा)
भाजपा
सीतामढ़ी
डॉ वरुण कुमार (जदयू)
रालोसपा
मधुबनी
अशोक कुमार यादव (भाजपा)
भाजपा
झंझारपुर
रामप्रीत मंडल (जदयू)
भाजपा
सुपौल
दिलेश्वर कमैत (जदयू)
कांग्रेस
अररिया
प्रदीप सिंह (भाजपा)
राजद
किशनगंज
महमूद अशरफ (जदयू)
कांग्रेस
कटिहार
दुलालचंद (जदयू)
राकांपा
पूर्णिया
संतोष कुमार कुशवाहा (जदयू)
जदयू
मधेपुरा
दिनेश चंद्र यादव (जदयू)
राजद
दरभंगा
गोपालजी ठाकुर (भाजपा)
भाजपा
मुजफ्फरपुर
अजय निषाद (भाजपा)
भाजपा
वैशाली
वीणा देवी (लोजपा)
लोजपा
गोपालगंज
आलोक कुमार सुमन (जदयू)
भाजपा
सिवान
कविता सिंह (जदयू)
भाजपा
महाराजगंज
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (भाजपा)
भाजपा
सारण
राजीव प्रताप रूडी (भाजपा)
भाजपा
हाजीपुर
पशुपति कुमार पारस (लोजपा)
लोजपा
उजियारपुर
नित्यानंद राय (भाजपा)
भाजपा
समस्तीपुर (एससी)
रामचंद्र पासवान (लोजपा)
लोजपा
बेगूसराय
गिरिराज सिंह (भाजपा)
भाजपा
खगड़िया
लोजपा बाद में ऐलान करेगी
लोजपा
भागलपुर
अजय मंडल (जदयू)
राजद
बांका
गिरधारी यादव (जदयू)
राजद
मुंगेर
राजीव रंजन सिंह (जदयू)
लोजपा
नालंदा
कौशलेंद्र कुमार (जदयू)
जदयू
पटना साहिब
रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
भाजपा
पाटलीपुत्र
रामकृपाल यादव (भाजपा)
भाजपा
आरा
राजकुमार सिंह (भाजपा)
भाजपा
बक्सर
अश्वनी चौबे (भाजपा)
भाजपा
सासाराम (एससी)
छेदी पासवान (भाजपा)
भाजपा
काराकाट
महाबली सिंह (जदयू)
रालोसपा
जहानाबाद
चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (जदयू)
रालोसपा
औरंगाबाद
सुशील कुमार सिंह (भाजपा)
भाजपा
गया (एससी)
विजय कुमार मांझी (जदयू)
भाजपा
नवादा
चंदन कुमार (लोजपा)
भाजपा
जमुई (एससी)
चिराग पासवान (लोजपा)
लोजपा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More