प्रियंका तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं, 29 को अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद होगा रोड शो

0
अमेठी के एएच इंटर कॉलेज में प्रियंका कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी। इसके साथ ही, कुछ संगठनों के लोगों से भी उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। प्रियंका रात्रि विश्राम रायबरेली में करेंगी। 28 मार्च की सुबह रायबरेली में प्रियंका कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। दिन भर वह कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के साथ मीटिंग करेंगी। उनका रात्रि विश्राम यहीं होगा।
29 मार्च को वह अयोध्या के लिए रवाना होंगी। अयोध्या में वह दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेंगी। इस दौरान उनका रोड शो भी होगा। दो जगह नुक्कड़ सभा को संबोधित भी करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या के हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना भी करेंगी। इस दौरान उनका संतों से भी मिलने का कार्यक्रम है। शाम 7 बजे प्रियंका अयोध्या से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। रात्रि 9.50 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 18 मार्च को प्रयागराज के मनैया घाट से गंगा यात्रा की शुरूआत की थी। इस दौरान प्रियंका ने सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए भाजपा को घेरने के लिए बड़े हनुमान की पूजा अर्चना की तो अक्षयवट के दर्शन किया। प्रियंका ने बोट यात्रा कर मंदिर से लेकर मजार पर गई थी। अब प्रियंका रामनगरी अयोध्या का दौरा करेंगी।
वे हनुमान गढ़ी में पूजा अर्चना करेंगी। कांग्रेस शासन काल में ही अयोध्या में राम मंदिर का ताला खोला गया, वहीं बाबरी विध्वंस भी कांग्रेस शासन काल में हुआ। 2016 में राहुल गांधी ने अयोध्या का दौरा किया था। अब प्रियंका सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड खेलकर वोट में सेंधमारी करने की कोशिश में हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More