इटावा: BJP सांसद अशोक दोहरे ने पार्टी छोड़ी,कांग्रेस में हुए शामिल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दो लिस्टें जारी कर 20 उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस ने 20 मिनट पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले मौजूदा भाजपा सांसद को इटावा से टिकट दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर 1:40 पर ट्वीट कर दोहरे के कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।
2 बजे जारी पार्टी की लिस्ट में दोहरे को इटावा से टिकट दे दिया गया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मुंबई उत्तर से कैंडिडेट बनाया गया है। उन्होंने दो दिन पहले ही पार्टी की सदस्यता ली थी।
कांग्रेस ने महाराजंगज सीट से अपना प्रत्याशी 12 घंटे में बदल दिया। कांग्रेस ने यहां से सुप्रिया श्रीनेत को मैदान में उतारा है। इससे पहले अमरमणि की बेटी तनुश्री को टिकट दिया था। अमरमणि, कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी हैं और वर्तमान में जेल में हैं। अमरमणि का बेटा और विधायक अमनमणि भी पत्नी की हत्या का आरोपी है। वह इस मामले में जेल भी जा चुके हैं। तनुश्री को कांग्रेस से पहले शिवपाल यादव की पार्टी से ही महाराजगंज से ही टिकट मिला था।
सीट |
उम्मीदवार |
2014 में कौन जीता |
सुपौल, बिहार |
रंजीत रंजन |
कांग्रेस |
समस्तीपुर, बिहार |
डॉ. अशोक कुमार |
लोजपा |
मुंगेर, बिहार |
नीलम देवी |
लोजपा |
सासाराम, बिहार |
मीरा कुमार |
भाजपा |
क्योंझर, ओडिशा |
फकीर मोहन नाइक |
बीजद |
बालासोर, ओडिशा |
नवज्योति पटनायक |
बीजद |
बद्रक (एससी), ओडिशा |
मधुमिता सेठी |
बीजद |
ढेंकानाल, ओडिशा |
ब्रिगेडियर केपी सिंहदेव |
बीजद |
केंद्रपाड़ा, ओडिशा |
धरनीधर नायक |
बीजद |
जगतसिंहपुर (एससी), ओडिशा |
प्रतिमा मलिक |
बीजद |
पुरी, ओडिशा |
सत्यप्रकाश नायक |
बीजद |
महाराजगंज, उत्तरप्रदेश |
सुप्रिया श्रीनेत |
भाजपा |
ढुबरी, असम |
अबू ताहेर अली |
एआईयूडीएफ |
कोकराझार, असम |
सबदा राम |
निर्दलीय |
बारपेटा, असम |
अब्दुल खलीक |
एआईयूडीएफ |
गुवाहाटी, असम |
बोबिता शर्मा |
भाजपा |
इटावा, उत्तर प्रदेश |
अशोक दोहरे |
भाजपा |
मुंबई उत्तर, महाराष्ट्र |
उर्मिला मातोंडकर |
भाजपा |
कांग्रेस: तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित
सीट |
प्रत्याशी |
2014 में कौन जीता |
बरदोली, गुजरात |
तुषार चौधरी |
भाजपा |
मंडी, हिमाचल |
आश्रय शर्मा |
भाजपा |
शिमला, हिमाचल |
धनी राम |
भाजपा |